
डेविड वॉर्नर ने टी20 क्रिकेट में रचा खास कीर्तिमान... रोहित शर्मा पीछे छूटे, विराट कोहली की बराबरी की
AajTak
टी20 क्रिकेट में ऑस्ट्रेलियाई बैटर डेविड वॉर्नर अब भी धूम मचा रहे हैं. 39 साल के वॉर्नर ने होबार्ट हरिकेन्स के खिलाफ नाबाद शतकीय पारी खेलकर खास उपलब्धि हासिल की. वॉर्नर ने साल 2024 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट को बाय-बाय कह दिया था.
डेवि़ड वॉर्नर ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था. 39 वर्षीय वॉर्नर हालांकि अब भी फ्रेंचाइजी क्रिकेट में एक्टिव हैं. वॉर्नर बिग बैश लीग (BBL) 2025-26 में सिडनी थंडर के लिए खेल रहे हैं. 3 जनवरी (शनिवार) को होबार्ट हरिकेन्स के खिलाफ मुकाबले में वॉर्नर ने शानदार शतक लगाया.
डेविड वॉर्नर ने 65 गेंदों पर नाबाद 130 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 11 चौके और नौ छक्के लगाए. यह वॉर्नर का दिसंबर 2011 के बाद पहला बीबीएल शतक रहा. वहीं वॉर्नर के टी20 करियर की ये 9वीं सेंचुरी रही. वॉर्नर अब टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.
डेविड वॉर्नर ने विराट कोहली और रिली रोसो की बराबरी कर ली. तीनों के नाम अब नौ-नौ टी20 शतक दर्ज हैं. वॉर्नर अब रोहित शर्मा, अभिषेक शर्मा, माइकल क्लिंगर, एरॉन फिंच, फाफ डु प्लेसिस, जोस बटलर और ग्लेन मैक्सवेल से आगे निकल चुके हैं. इन सातों बल्लेबाजों के नाम पर टी20 क्रिकेट में 8-8 शतक दर्ज हैं.
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक 22- क्रिस गेल 11- बाबर आजम 9- विराट कोहली 9- रिली रोसो 9- डेविड वॉर्नर
मुकाबले में डेविड वॉर्नर ने शानदार शतक जड़ा, लेकिन उनकी यह इनिंग्स टीम को जीत नहीं दिला सकी. सिडनी शोग्राउंड स्टेडियम में आयोजित मुकाबले में सिडनी थंडर ने चार विकेट पर 205 रन बनाए. जवाब में होबार्ट हरिकेन्स ने 13 गेंद बाकी रहते चार विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी हॉबर्ट हरिकेन्स की शुरुआत आक्रामक रही. टिम वार्ड और मिच ओवेन ने पहले विकेट के लिए 51 गेंदों में 108 रन जोड़े. वार्ड ने 49 गेंदों पर 90 रन बनाए, जबकि मिच ओवेन ने 18 गेंदों पर 45 रनों की तेज पारी खेली.
टिम वार्ड शतक के करीब पहुंच गए थे, लेकिन डेनियल सैम्स की गेंद पर आउट हो गए. सैम्स ने तीन ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट लिए, जिससे सिडनी थंडर ने कुछ देर के लिए मुकाबले में वापसी की. हालांकि इसके बाद निखिल चौधरी ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए 14 गेंदों पर नाबाद 29 रन बनाए और हॉबर्ट हरिकेन्स को लक्ष्य तक पहुंचाया. इस जीत के साथ हॉबर्ट हरिकेन्स ने अंक तालिका में अहम अंक हासिल किए, जबकि सिडनी थंडर को वॉर्नर की ऐतिहासिक पारी के बावजूद हार का सामना करना पड़ा.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










