
'बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्ताफिजुर रहमान को टीम से बाहर करें', KKR को BCCI की दो टूक
AajTak
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान अब आईपीएल 2026 में नहीं खेलेंगे. उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम रिलीज करेगी. बीसीसीआई ने भारत-बांग्लादेश के बीच संबंध बिगड़ने के बाद ये फैसला लिया है.
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में भाग नहीं ले पाएंगे. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने इंडिया टुडे से बात करते हुए इसकी पुष्टि की. सैकिया ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को अपने स्क्वॉड से बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया है.
देवजीत सैकिया ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर केकेआर की टीम उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को स्क्वॉड में शामिल करना चाहती है, तो बीसीसीआई इसकी अनुमति देगा. मुस्ताफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के लिए हुई मिनी नीलामी में 9.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम से जोड़ा था.
बाएं हाथ के फास्ट बॉलर मुस्ताफिजुर रहमान को टीम में शामिल करने बाद केकेआर को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना झेलनी पड़ी. फैन्स के साथ-साथ कुछ राजनेताओं और साधु-संतों ने बांग्लादेशी खिलाड़ी के आईपीएल में खेलने पर सवाल उठाए थे. अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार का पतन हो गया था, जिसके बाद बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता बढ़ी और कई हिंसक घटनाएं सामने आई हैं. हाल ही में दो हिन्दुओं की निर्मम हत्या के बाद पूरे देश में बांग्लादेश का विरोध हो रहा है.
बांग्लादेशी टीम वर्ल्ड कप में भाग लेने जा रहीबीसीसीआई इसी बीच आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बांग्लादेशी खिलाड़ियों के वीजा मुद्दे पर भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) के साथ लगातार बातचीत कर रहा है. बांग्लादेश की टीम को ग्रुप स्टेज के अपने मुकाबले कोलकाता और मुंबई में खेलने हैं. बोर्ड इस बात को लेकर आश्वस्त है कि खिलाड़ियों के वीजा को लेकर कोई बड़ी अड़चन नहीं आएगी.
आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन में किसी भी फ्रेंचाइजी ने बांग्लादेशी खिलाड़ियों पर बोली नहीं लगाई थी. हालांकि, आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्ताफिजुर रहमान पर करोड़ों रुपये खर्च किए. इसके साथ ही मुस्ताफिजुर आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे बांग्लादेशी खिलाड़ी बन गए थे.
मुस्ताफिजुर रहमान आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), मुंबई इंडियंस (MI), राजस्थान रॉयल्स (RR), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए मुकाबले खेल चुके हैं. 30 साल के मुस्ताफिजुर ने अब तक 60 आईपीएल मैचों में 28.44 की औसत और 8.13 की इकोनॉमी रेट से 65 विकेट अपने नाम किए हैं.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








