
AUS vs PAK 1st Test: पांच दिन, करीब 1200 रन और फिर भी नहीं निकला PAK-AUS टेस्ट का नतीजा
AajTak
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच रावलपिंडी टेस्ट मैच में कुल 1187 रन बने, लेकिन नतीजे की संभावना दूर-दूर तक नहीं दिखाई दी. अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच 12 मार्च से कराची में खेला जाएगा.
AUS vs PAK 1st Test: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच रावलपिंडी में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हो गया है. मंगलवार को मैच के अंतिम दिन पाकिस्तान ने जब दूसरी पारी बगैर किसी नुकसान के 252 रन बनाए थे, तब दोनों टीमों ने मैच को समाप्त करने का फैसला किया. दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच 12 मार्च से कराची में खेला जाएगा.
अजहर-इमाम की शानदार पार्टनरशिप
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान टीम ने चार विकेट पर 476 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी थी. अजहर अली ने 185 और इमाम उल हक ने 157 रनोंं का योगदान दिया. दोनों खिलाड़ियों ने दूसरे विकेट के लिए 208 रनोंं की साझेदारी की. इसके अलावा बाबर आजम ने 36 और मोहम्मद रिजवान ने नाबाद 29 रन बनाए थे. ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन लियोन, पैट कमिंस और मार्नस लाबुशेन को एक-एक सफलता हासिल हुई.
ऑस्ट्रेलिया की दमदार बल्लेबाजी
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने भी सपाट पिच का भरपूर फायदा उठाते हुए पहली पारी में 459 रन बना दिए. पहले डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा ने 156 रनोंं की ओपनिंग पार्टनरशिप कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. ख्वाजा ने 97 और वॉर्नर ने 68 रनोंं का योगदान दिया. फिर मध्यक्रम के बल्लेबाजों मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ और कैमरन ग्रीन ने भी बहती गंगा में हाथ धोया. लाबुशेन ने 90 और स्टीव स्मिथ ने 78 रनोंं का योगदान दिया. वहीं कैमरन ग्रीन 48 रन बनाकर आउट हुए.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












