
AUS vs IND Gabba 3rd Test Pitch Report: गाबा में गदर काटेंगे तेज गेंदबाज, एक ही दिन में गिरेंगे धड़ाधड़ विकेट? दिखेगा पेस-बाउंस का 'कॉकटेल'
AajTak
क्या गाबा की पिच पर तेज गेंदबाज गदर काटेंगे? क्या यहां भी पेस बैटरी बाउंसर्स और तेजी से कहर बरपाएंगे? एडिलेड और पर्थ से कितना अलग गाबा की पिच का मिजाज होगा? यह बात पिच क्यूरेटर ने बता दी है. वहीं एक ही दिन में यहां धड़ाधड़ विकेट भी गिर सकते हैं, जानें इसकी वजह...
IND vs AUS 3rd test, Gabba Test match 2024 Pitch Report: पर्थ और एडिलेड से कितनी अलग होगी गाबा की पिच...? क्या इस बार भी पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी. ब्रिस्बेन के गाबा की पिच का मिजाज कैसा होगा. इस बारे में यहां के क्यूरेटर ने पूरी स्थिति साफ कर दी है. वहीं इस पिच पर तेज गेंदबाजों ने सही लाइन और लेंथ पर गेदबाजी की तो धड़ाधड़ विकेट गिर सकते हैं.
ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में 14 दिसंबर से भारतीय टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट खेलने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने उतरेगी. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर शुरू होगा. वहीं टॉस 5 बजकर 20 मिनट पर होगा.
Gabba crowds 🔥 Who's coming to the #AUSvIND in Brisbane? pic.twitter.com/9USMiYNCSO
वैसे ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच तीसरे टेस्ट मैच के लिए गाबा के विकेट को लेकर पिच क्यूरेटर ने संकेत दिए है कि पिच में भरपूर उछाल देखने को मिलेगा. गाबा के क्यूरेटर डेविड सैंडर्सकी ने बुधवार को स्वीकार किया कि शुरुआती सत्र में विकेट गेंदबाजों के लिए मदद मिलेगी. हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि यह पिच थोड़ी अलग हो सकती है.
डेविड ने कहा, 'सामान्यतः हम पिच को हर बार एक ही तरह से तैयार करते हैं, ताकि हमें वही अच्छा कैरी, स्पीड और बाउंस मिले जिसके लिए गाबा जाना जाता है. उन्होंने इस दौरान संकेत दिया कि गाबा का विकेट बेहद ट्रेडिशनल होगा, जिसके लिए वह जाना जाता है.'
Adelaide ✅ Hello Brisbane 👋#TeamIndia | #AUSvIND pic.twitter.com/V3QJc3fgfL

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












