
अश्निन ने रचा इतिहास, टेस्ट में पूरे किए 400 विकेट, हैडली-स्टेन को पछाड़ा
AajTak
34 साल के अश्विन टेस्ट मैचों में 400 विकेट लेने वाले दुनिया के छठे और भारत के तीसरे स्पिनर हैं. भारतीय स्पिनर्स में अनिल कुंबले और हरभजन सिंह यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. अश्विन 400 विकेट लेने वाले ओवरऑल चौथे भारतीय गेंदबाज हैं.
टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट में अपने 400 विकेट पूरे कर लिये हैं. अश्विन सबसे तेज 400 विकेट लेने वाले विश्व के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट के दूसरे दिन जोफ्रा आर्चर को एलबीडब्ल्यू कर यह उपलब्धि हासिल की है. What a champion bowler 🔝😎 4️⃣0️⃣0️⃣ Test wickets for @ashwinravi99 and we're sure there's still many more to come 👌🏻🤗 Fastest Indian to achieve this milestone 🔥🇮🇳@Paytm #INDvENG #TeamIndia #PinkBallTest Follow the match 👉 https://t.co/9HjQB6TZyX pic.twitter.com/QyvRUr9e4Y साउथ अफ्रीका के डेल स्टेन और न्यूजीलैंड के रिचर्ड हैडली ने 80 टेस्ट मैचों में अपने 400 विकेट पूरे किए थे. जबकि अश्विन ने 77 वें टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की है. अश्विन के नाम इस मैच से पहले 394 विकेट थे. श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने महज 72 टेस्ट मैचों में रिकॉर्ड 400 विकेट पूरे कर लिये थे.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के सबसे सफल कप्तान की बात की जाए तो वो महेंद्र सिंह धोनी हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा मैच जिताए हैं. वहीं आईपीएल इतिहास के टॉप 5 कप्तानों में धोनी के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर हैं. लेकिन आज बात करते हैं मौजूदा सीजन के कप्तानों के बारे में...

बांग्लादेश ने फिर दी ICC को गीदड़भभकी, टी20 वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी के बाद अब बोर्ड चुनाव से बढ़ा बवाल
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस समय बड़े विवाद में है. चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर सरकारी जांच चल रही है. इस जांच को लेकर कई तरह की बयानबाजियां चल रही हैं. वहीं, आईसीसी को लेकर भी एक पूर्व प्रशासक ने खुलेआम धमकी दी है.











