
Zimbabwe Out of World Cup 2023 : वेस्टइंडीज के बाद जिम्बाब्वे का वर्ल्ड कप खेलने का सपना टूटा, स्कॉटलैंड चौथी बार खेलेगा वर्ल्ड कप
AajTak
Scotland Vs Zimbabwe ICC Cricket World Cup Qualifier 2023 Match: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 का सुपर सिक्स का एक रोचक मुकाबला बुलावायो में स्कॉटलैंड और जिम्बाब्वे के बीच हुआ. यह मैच बेहद रोमांचक रहा. जिसे स्कॉटलैंड ने 31 रनों से जीत लिया. इस हार के बाद अब जिम्बाब्वे भारत में होने वाले 2023 क्रिकेट वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाएगा.
Zimbabwe Out Of ICC Cricket World Cup 2023, ICC cricket World cup qualifier 2023 Zimbabwe vs Scotland: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालिफायर 2023 का एक जबरदस्त सुपर सिक्स मैच बुलावायो में स्कॉटलैंड और जिम्बाब्वे के बीच हुआ. इस कांटेदार मुकाबले को स्कॉटलैंड ने 31 रनों से रोमांचक अंदाज में जीता. स्कॉटलैंड ने जिम्बाब्वे को नॉकआउट कर दिया. वहीं स्कॉटलैंड चौथी बार वर्ल्ड कप में खेलेगा. इससे पहले वेस्टइंडीज का भी जिम्बाब्वे की तरह वर्ल्ड कप खेलने का सपना टूट चुका है.
इस मैच में स्कॉटलैंड ने पहले खेलते हुए 50 ओवर्स में 234 रन बनाए. जिम्बाब्वे का टूर्नामेंट में फॉर्म शानदार रहा, पर निर्णायक मुकाबले में उनके बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप रहे. वह मामूली लक्ष्य को भी नहीं पा सके. जिम्बाब्वे की टीम पूरे 50 ओवर्स भी नहीं खेल पाई और 41.1 ओवर्स में 203 रनों पर ऑल आउट हो गई.
For his fiery opening spell that fetched three crucial Zimbabwe wickets, Chris Sole has been adjudged the @aramco #POTM 🔥#CWC23 | #ZIMvSCO pic.twitter.com/31vxUJdi85
ऐसा रहा स्कॉटलैंड का वर्ल्ड कप में प्रदर्शन 1999 - ग्रुप स्टेज 2007- ग्रुप स्टेज 2015- ग्रुप चरण 2023- चौथी बार वर्ल्ड कप खेलेगा स्कॉटलैंड
क्रिस सोल ने पलटा मैच

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









