
'बेटा प्रदर्शन करो...', शादाब खान पर भड़के शाहिद आफरीदी, मैदान पर जवाब देने की दी सलाह
AajTak
शाहिद आफरीदी ने शादाब खान को सलाह दी है कि अगर वह आलोचकों को जवाब देना चाहते हैं तो वह मैदान पर प्रदर्शन करें. उन्होंने कहा कि सुपर-8 में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ शादाब खान अच्छा खेलकर दिखाएं.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच ही ऑलराउंडर शादाब खान के बयान ने पाकिस्तान क्रिकेट में नया विवाद खड़ा कर दिया है. अब शादाब के बयान पर पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है. आफरीदी ने कहा कि 2021 में भारत को हराने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों को जो सम्मान मिला, उसे वे संभाल कर रख नहीं पाए.
कोलंबो में नामीबिया के खिलाफ ग्रुप-ए मुकाबले में जीत के बाद शादाब खान से पूर्व खिलाड़ियों की आलोचना पर सवाल किया गया. जवाब में उन्होंने याद दिलाया कि वह उस टीम का हिस्सा थे, जिसने टी20 वर्ल्ड कप 2021 के दौरान दुबई में भारत को हराया था. यह टिप्पणी पाकिस्तान में कई पूर्व खिलाड़ियों को रास नहीं आई.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी क्रिकेटर को भारतीय टीम से हुई जलन, T20 वर्ल्ड कप में कर दी ये भविष्यवाणी
15 फरवरी को भारत से हार के बाद शाहिद आफरीदी और मोहम्मद यूसुफ ने बाबर आजम, शाहीन शाह आफरीदी और शादाब खान को टीम से बाहर करने की बात कही थी. हालांकि इसके बाद सलमान अली आगा की अगुवाई में पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रन से हराकर सुपर-8 में जगह पक्की की. नामीबिया के खिलाफ मैच में शादाब ने नाबाद 35 रन बनाए और तीन विकेट लेकर शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया. बावजूद इसके, उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस टिप्पणी पर विवाद बढ़ गया.
शाहिद अफरीदी ने समा टीवी पर कहा, “शादाब बिल्कुल सही कह रहे हैं कि हम अपने दौर में वर्ल्ड कप में भारत को नहीं हरा सके, लेकिन उनकी टीम ने यह किया. उन्हें उस जीत के बाद सम्मान मिला, लेकिन वे उसे संभाल नहीं पाए. मेरा सम्मान से मतलब है कि भारत को हराने के बाद टीम के भीतर जो हालात बने, उन्हें वे संभाल नहीं सके. शादाब को यह भी याद रखना चाहिए कि जब वह टीम के लिए प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे, तब हम लोगों ने राष्ट्रीय टीवी पर उनका समर्थन किया और कहा कि वह टीम की रीढ़ हैं.'
शाहिद आफरीदी ने आगे कहा, 'मैं शादाब को जानता हूं, वह बहुत अच्छे इंसान हैं और हमेशा सम्मान से बात करते हैं, हमारे दौर में जब कोई हम पर सवाल उठाता था, तो हम मैदान पर प्रदर्शन से जवाब देते थे, सिर्फ छोटी टीमों के खिलाफ नहीं, बल्कि बड़ी टीमों के खिलाफ भी. तो शादाब बेटा, आप भी प्रदर्शन करिए. बेटा, प्रदर्शन करो. हमने मुश्किल समय में तुम्हारा साथ दिया. आपने घरेलू क्रिकेट नहीं खेला, फिर भी राष्ट्रीय टीम में जगह मिली. अगर हमें जवाब देना है, तो मैदान पर प्रदर्शन करके दो. वर्ल्ड कप खत्म होने दो, फिर हम चुप हो जाएंगे.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









