
क्या अपने ग्रुप में टॉप पर रहने के चलते बदलेगा जिम्बाब्वे का शेड्यूल? जानें नियम और समीकरण
AajTak
जिम्बाब्वे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कर 2026 में श्रीलंका को 6 विकेट से पराजित किया. इससे पहले जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर उसे टूर्नामेंट से नॉकआउट करने में अहम भूमिका निभाई थी. जिम्बाब्वे अब सुपर-8 स्टेज में भारत, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज का सामना करेगा.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 की तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी है. प्री-सीडिंग के अनुसार आठ टीमें दो ग्रुप में बांटी गई हैं और हर टीम नए सिरे से शुरुआत करेगी. ग्रुप-ए से भारत और पाकिस्तान, ग्रुप-बी से जिम्बाब्वे और श्रीलंका, ग्रुप-सी से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की टीम्स ने सुपर-8 में जगह बनाई. वहीं ग्रुप-डी से साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने अगले राउंड के लिए क्वालिफाई किया.
सुपर-8 में दो ग्रुप बनाए गए हैं. ग्रुप-1 में भारत, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को रखा गया है. जबकि ग्रुप-2 में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और पाकिस्तान और श्रीलंका की टीम्स हैं. ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि टूर्नामेंट से पहले कुछ टीमों को सीडिंग दिए गए थे. ग्रुप स्टेज से सुपर-8 के लिए क्वालिफाई होने वाली टीमों को उन्हीं स्लॉट्स में फिट होना था. ग्रुप-1 के लिए साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, भारत और ऑस्ट्रेलिया को सीडिंग दी गई. जबकि ग्रुप-बी के लिए न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान को सीडिंग हासिल हुई.
यह भी पढ़ें: कौन है जिम्बाब्वे का ये बल्लेबाज, जिसे T20 वर्ल्ड कप में कोई आउट नहीं कर पा रहा? श्रीलंका के खिलाफ भी काटा गदर
यह भी पहले ही बता दिया गया था कि किसी सीडिंग टीम के सुपर-8 के लिए क्वालिफाई ना करने की स्थिति में उसी ग्रुप से आगे बढ़ने वाली दूसरी टीम उस स्लॉट को भरेगी. जैसे कि ग्रुप-बी में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को सीडिंग दी गई थी, लेकिन कंगारू टीम सुपर-8 के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई. ऑस्ट्रेलिया के स्थान पर जिम्बाब्वे ने सुपर-8 के लिए क्वालिफाई किया और ग्रुप-1 में दाखिल हुआ.
देखा जाए तो ग्रुप स्टेज में भारत, साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज ने अपने-अपने ग्रुप में टॉप किया, लेकिन पहले से तय सीडिंग के चलते सुपर-8 में ये चारों टीमें एक ही ग्रुप में रखी गई हैं. ग्रुप स्टेज में नंबर-1 रहने का फायदा उन्हें नहीं मिला. जैसे जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को हराकर अपने ग्रुप में टॉप स्थान हासिल किया, लेकिन वो ग्रुप-1 में ही रहेगा. वहीं पाकिस्तान, इंग्लैंड, श्रीलंका और न्यूजीलैंड ने अपने-अपने ग्रुप में दूसरा स्थान हासिल किया. ये चारों टीम्स सुपर-8 के दूसरे ग्रुप में हैं. इस तरह सुपर-8 में टॉपर्स बनाम रनर-अप्स की सीधी टक्कर देखने को मिलेगी.
सुपर-8: ग्रुप 1 (प्री- सीडिंग) जिम्बाब्वे (ऑस्ट्रेलिया की जगह) साउथ अफ्रीका वेस्टइंडीज भारत

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







