पाकिस्तानी टीम में फूट? हेड कोच माइक हेसन से भिड़ गए कप्तान सलमान अली आगा, गुस्से में की ये हरकत, VIDEO
AajTak
पाकिस्तानी टीम नामीबिया को हराकर अब सुपर में पहुंच चुकी है. लेकिन नामीबिया को हराने के बाद भी पाकिस्तानी डगआउट का एक ऐसा वीडियो सामने आया, जहां कप्तान सलमान अली आगा की कोच माइक हेसन से भिड़ंत हो गई, वहीं आगा ने गुस्से में बोतल भी पटक दी.
T20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया पर बड़ी जीत के बावजूद पाकिस्तान टीम का डगआउट चर्चा का केंद्र बन गया. इस मुकाबले के दौरान पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा और टीम के हेड कोच माइक हेसन के बीच भिड़ंत देखने को मिली.
रिपोर्ट्स के मुताबिक- आउट होने के बाद सलमान काफी निराश दिखे. डगआउट में लौटते समय उनकी कोच से एनिमेटेड बातचीत का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह गुस्से में पानी की बोतल पटकते नजर आए. यह भी पढ़ें: PAK vs NAM Highlights: साहिबाजादा फरहान का तूफान, तारिक की फिरकी, PAK ने सुपर-8 में पहुंचकर लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी
Heated argument between salman ali agha and mike hesson#INDvsNED #PAKVSNAM pic.twitter.com/kTsjBoZZMd
इस मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रन से हराकर टूर्नामेंट में शानदार जीत दर्ज की. इस जीत के हीरो रहे साहिबजादा फरहान रहे, जिन्होंने 58 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाकर इतिहास रच दिया. वह टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले पाकिस्तान के दूसरे बल्लेबाज बने गए.
यह मुकाबला 18 फरवरी को कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला गया, जहां फरहान की पारी ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. उन्होंने सैम अयूब के साथ 40 रन की साझेदारी की और बाद में सलमान अली आगा के साथ 67 रन की साझेदारी पारी को संभाला. अंत में शादाब खान के साथ तेज 81 रन की साझेदारी ने मैच पूरी तरह पाकिस्तान की झोली में डाल दिया.
गेंदबाज में उस्मान तारिक ने चार विकेट लेकर नामीबिया की पारी 97 रन पर समेट दी. इस जीत के साथ पाकिस्तान ने ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में जगह बना ली है, जहां अब उनका मुकाबला न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका जैसी मजबूत टीमों से होगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







