पाकिस्तान-नामीबिया T20 वर्ल्ड कप मैच में आज हुई बारिश तो क्या होगा? फिर कौन पहुंचेगा सुपर 8 में... जानें ताजा समीकरण
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 की तस्वीर साफ हो चुकी है. 7 टीमें फाइनल हैं. आठवीं टीम पाकिस्तान होगी या अमेरिका... इस बात पर मुहर बुधवार (18 फरवरी) को लगेगी, जब नामीबिया और पाकिस्तान की भिड़ंत होगी. लेकिन सवाल है कि अगर इस मुकाबले में बारिश हो गई तो क्या होगा?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कोलंबो में होने वाला पाकिस्तान बनाम नामीबिया मुकाबला अब करो या मरो की स्थिति में पहुंच गया है. पाकिस्तान को सुपर 8 की दौड़ में बने रहने के लिए हर हाल में नामीबिया को हराना होगा. यह मैच बुधवार (18 फरवरी) को दोपहर 3 बजे से होना है.
पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा (Salman Agha) की अगुवाई वाली टीम के लिए पिछले कुछ दिन निराशाजनक रहे हैं. भारत के खिलाफ 61 रन की हार ने एक बार फिर बड़े मैचों में टीम की कमजोरी उजागर कर दी. इससे पहले एशिया कप और पिछले आईसीसी टूर्नामेंटों में भी पाकिस्तान निर्णायक मौकों पर पिछड़ता रहा है.
बाबर आजम का प्रदर्शन भी सवालों के घेरे में है. तेज गेंदबाज पावरप्ले और डेथ ओवरों में प्रभाव नहीं छोड़ पाए, जबकि बाबर एक बार फिर स्पिन के खिलाफ असहज दिखे. एशिया कप के बाद टीम में वापसी के बाद स्पिन के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 101.70 रहा है. अगर टीम मैनेजमेंट बदलाव पर विचार करता है तो फखर जमां और सलमान मिर्जा जैसे विकल्प तैयार हैं.
नामीबिया के लिए सम्मान की लड़ाई वहीं नामीबिया पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, लेकिन टीम पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान खत्म करना चाहेगी. स्टार गेंदबाज रूबेन ट्रम्पेलमैन (Ruben Trumpelmann) का फॉर्म गिरना टीम के लिए बड़ा झटका रहा है और पावरप्ले में उनकी गेंदबाजी टूर्नामेंट की सबसे कम प्रभावी रही है.
कप्तान गेरहार्ड इरास्मस (Gerhard Erasmus) का बल्ला भी खामोश रहा, जो लगातार तीन हार का कारण बना. भारत के खिलाफ मैच में चोटिल हुए बेन शिकोंगो (Ben Shikongo) की जगह अब की जगह अब एलेक्स वोल्शेंक (Alex Volschenk) को टीम में शामिल किया गया है.कहां होना है पाकिस्तान vs नामीबिया का मैच यह मुकाबला 18 फरवरी 2026 को कोलंबो के ऐतिहासिक सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (Sinhalese Sports Club) मैदान पर खेला जाएगा. कोलंबों की यह पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है. इसी सतह पर आयरलैंड ने ओमान के खिलाफ 235/5 का बड़ा स्कोर बनाया था. मैदान का छोटा बाउंड्री साइड हाई-स्कोरिंग मुकाबले की संभावना बढ़ाता है.
अब सवाल कि मैच में बारिश हुई तो क्या होगा? मैच से पहले बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन पिच पर घास की समान परत होने से बल्लेबाजी के लिए अच्छी परिस्थितियां रहने की उम्मीद है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







