IND vs NED: अभिषेक ने जड़ी जीरो की हैट्रिक, रिकॉर्डबुक में 'डकमैन' के रूप में हुई शर्मनाक एंट्री... ये तरकीब भी फेल
AajTak
अभिषेक शर्मा का टी20 वर्ल्ड कप में खराब फॉर्म जारी रहा. वो बुधवार (18 फरवरी) को नीदरलैंड्स के खिलाफ भी 0 पर आउट हुए. जो उनका इस टी20 वलर्ड कप में लगातार तीसरा डक रहा. अभिषेक कुल मिलाकर वर्ल्ड कप में अब तक खाता नहीं खोल सके हैं.
टी20 के नंबर 1 बैटर अभिषेक शर्मा अपने सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं. बुधवार (18 फरवरी) को नीदरलैंड्स के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में भी वो शून्य पर आउट हुए. अपने तेज मिजाज के लिए जाने जाने वाले अभिषेक शर्मा इस वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी बार 0 पर आउट हुए. इस मुकाबले में वो बल्लेबाजी करने के लिए मोहम्मद सिराज की जर्सी पहनकर उतरे थे, लेकिन उनकी जर्सी स्वैप ट्रिक भी काम नहीं आई.
अभिषेक शर्मा पाकिसतान के खिलाफ 15 फरवरी को हुए मुकाबले में भी महज 4 गेंद खेलकर जीरो पर आउट हो गए थे. उस मैच में पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने उनको शाहीन शाह आफरीदी के हाथों कैच आउट करवाया था.
अभिषेक पेट के संक्रमण के कारण नामीबिया के खिलाफ मैच नहीं खेल सके थे. उनकी गैरमौजूदगी में तब संजू सैमसन ने ईशान किशन के साथ पारी की शुरुआत की थी. अभिषेक अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में खेले थे, जहां वो गोल्डन डक पर आउट हुए थे, बाद में उनकी जगह मैच में फील्डिंग संजू सैमसन ने की थी.
T20I में एक कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले ओपनर 6 - सैम अयूब (पाकिस्तान, 2025) 5 - चालोमवोंग चटफैसन (थाईलैंड, 2024) 5 - कुशल भुर्टेल (नेपाल, 2024) 5 - धर्मा केसुमा (इंडोनेशिया, 2025) 5 - परवेज हुसैन इमोन (बांग्लादेश, 2025) 5 - अभिषेक शर्मा (भारत, 2026)कैसा है अभिषेक का टी20 इंटरनेशनल करियर अभिषेक शर्मा अब तक इस वर्ल्ड कप में खाता नहीं खोल पाए हों, लेकिन उन्होंने अब तक 40 टी20 मैचों में 39 पारियां खेलते हुए 1297 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका हाइएस्टर स्कोर 135 रन रहा है, जो उनकी मैच जिताने वाली क्षमता को दर्शाता है.उनका औसत 35.05 और स्ट्राइक रेट 193.29 का है, जो बताता है कि वह सिर्फ टिककर नहीं, बल्कि तेज रफ्तार से रन बनाने में विश्वास रखते हैं. उन्होंने 671 गेंदों का सामना करते हुए 123 चौके और 88 छक्के लगाए हैं. इसके अलावा उनके नाम 2 शतक और 8 अर्धशतक भी दर्ज हैं.
टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में दो बदलाव इस मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में दो बदलाव हुए है. कुलदीप यादव की जगह अर्शदीप सिंह टीम में आए हैं. वहीं अक्षर पटेल आराम दिया गया, और उनकी जगह टीम में वॉशिंंगटन सुंदर को शामिल किया गया. सुंदर का यह टी20 वर्ल्ड कप में डेब्यू मैच भी रहा. सुंदर को खिलाकर भारतीय टीम अपनी बेंच स्ट्रेंथ भी जांचना चाहती थी.
नीदरलैंड्स की भारत के खिलाफ प्लेइंग 11: माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), जैक लायन-कैशेट, लोगन वैन बीक, नोआ क्रोस, आर्यन दत्त, रोएलोफ वैन डेर मर्व, काइल क्लेन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








