'इंशाअल्लाह, टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेलेंगे...', पाकिस्तानी खिलाड़ियों का नामीबिया संग मैच से पहले बड़ा दावा
AajTak
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.
पाकिस्तान की टीम आज (18 फरवरी) को नामीबिया संग मुकाबले में खेलने के लिए कोलंबो में उतर रही है, अगर पाकिस्तान की टीम जीतती है तो उसे सुपर 8 का टिकट मिल जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच पाकिस्तान टीम भले ही आलोचनाओं और मुश्किल समीकरणों से जूझ रही हो...
लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास कम नहीं हुआ है. टीम के अहम ऑलराउंडर शादाब खान (Shadab Khan) और मोहम्मद नवाज (Mohammad Nawaz) ने साफ कहा है कि उनका लक्ष्य सिर्फ सेमीफाइनल तक पहुंचना नहीं, बल्कि फाइनल खेलना है. यह भी पढ़ें: पाकिस्तान-नामीबिया T20 वर्ल्ड कप मैच में आज हुई बारिश तो क्या होगा? फिर कौन पहुंचेगा सुपर 8 में... जानें ताजा समीकरण
जब उनसे पूछा गया कि क्या टीम सेमीफाइनल तक पहुंच पाएगी, तो जवाब में दोनों खिलाड़ियों ने एक सुर में कहा-सेमीफाइनल नहीं… फाइनल, इंशाअल्लाह.
यह बयान ऐसे समय आया है जब पाकिस्तान को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए हर मैच अहम साबित हो रहा है. टीम का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है, लेकिन ड्रेसिंग रूम के भीतर विश्वास कायम है कि सही समय पर टीम लय हासिल कर सकती है.यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी टीम की बेइज्जती के चक्कर में मर्यादा भूले पूर्व गृहमंत्री शेख रशीद अहमद, दिया आपत्तिजनक बयान
खिलाड़ियों का मानना है कि टी20 फॉर्मेट में परिस्थितियां तेजी से बदलती हैं और एक जीत पूरी तस्वीर बदल सकती है. पाकिस्तान पहले भी बड़े टूर्नामेंटों में मुश्किल हालात से वापसी कर चुका है, इसलिए टीम इस बार भी उसी इतिहास को दोहराने की उम्मीद कर रही है. अब देखना दिलचस्प होगा कि यह आत्मविश्वास मैदान पर प्रदर्शन में कितना बदलता है और क्या पाकिस्तान सच में फाइनल की रेस में जगह बना पाता है.पाकिस्तान का टी 20 वर्ल्ड कप में सफर कैसा रहा पाकिस्तान ने अपने अभियान की शुरुआत नीदरलैंड्स के खिलाफ जीत के साथ की. यह मुकाबला 3 विकेट से जीता गया, जिसमें टीम ने दबाव में भी संयम दिखाया.इसके बाद पाकिस्तान ने अमेरिका के खिलाफ शानदार खेल दिखाते हुए 32 रन से जीत दर्ज की और ग्रुप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली.पाकिस्तान का टूर्नामेंट का सबसे अहम मुकाबला भारत के खिलाफ रहा, जहां पाकिस्तान को 61 रन से हार का सामना करना पड़ा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







