PAK vs NAM: 11 चौके, 4 छक्के और शतक... पाकिस्तानी बैटर साहिबाजादा फरहान ने नामीबिया को हिला डाला
AajTak
पाकिस्तानी बैटर साहिबाजादा फरहान (Sahibzada Farhan) ने आज (18 फरवरी) नामीबिया के खिलाफ लीग मुकाबले में जमकर हाथ खोले और महज 57 गेंदों पर शतक जड़ दिया. यह इस टी20 वर्ल्ड कप कप में पाकिस्तान की टीम की ओर से पहला शतक रहा, वहीं वर्ल्ड कप का यह तीसरा शतक रहा.
11 चौके, 4 छक्के और 57 गेंदों पर शतक... ये साहिबाजादा फरहान का नामीबिया के खिलाफ टी 20 वर्ल्ड कप 2026 का आंकड़ा रहा. उन्होंने कुल मिलाकर मैच में 58 गेंद खेली और नाबाद 100 रन जड़कर लौटे. बुधवार (18 फरवरी) को कोलंबो के सिहंलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में साहिबाजादा की पारी की बदौलत पाकिस्तान ने नामीबिया के खिलाफ 199/3 का स्कोर बनाया.
इससे पहले सैम अयूब 14 रन बनाकर आउट हो गए. कप्तान सलमान आगा ने तेज खेल दिखाया और 23 गेंद में 38 रन बनाए. ख्वाजा नफे 5 रन ही बना सके. वहीं शादाब खान ने भी अच्छी फिनिशिंग की और 22 गेंद में 36 रन बनाकर नाबाद रहे. यह मुकाबला जीतते ही पाकिस्तान को सुपर 8 का टिकट मिल जाएगा.
इस वर्ल्ड कप कप तीसरा शतक वैसे 29 साल के साहिबजादा फरहान का यह टी20 इंटरनेशनल में पहल शतक रहा. वहीं इस टी20 वर्ल्ड कप का यह तीसरा शतक था. इससे पहले श्रीलंका के पथुम निसंका और कनाडा के युवराज सामरा शतक जड़ चुके हैं.
T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारियां 111* – अहमद शहजाद vs बांग्लादेश, मीरपुर, 2014 100* – साहिबजादा फरहान vs नामीबिया, कोलंबो एसएससी, 2026 94 रन – उमर अकमल vs ऑस्ट्रेलिया, मीरपुर, 2014फरहान का शतक T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की दूसरी सबसे बड़ी पारी है.
T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के सबसे बड़े टीम स्कोर 201/5 vs बांग्लादेश, कोलकाता, 2016 199/3 vs नामीबिया, कोलंबो एसएससी, 2026 191/6 vs ऑस्ट्रेलिया, ग्रोस आइलेट, 2010 191/5 vs ऑस्ट्रेलिया, मीरपुर, 2014नामीबिया के खिलाफ बना 199/3 अब T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है.
पाकिस्तान ने जीता टॉस, टीम से शाहीन-अबरार बाहर वहीं इस मुकाबले में पहले टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी चुनी थी. सलमान अली आगा ने इस मैच के लिए टीम में दो बदलाव किए हैं. पहला सलमान मिर्जा और ख्वाजा नफे को प्लेइंग इलेवन में जगह दी, जबकि शाहीन शाह आफरीदी और अबरार अहमद को बाहर बैठाया गया. वहीं नामीबिया ने भी दो परिवर्तन किए थे . 20 वर्षीय जैक ब्रासेल को 17 साल के मैक्स हिंगो की जगह टीम में शामिल किया गया है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







