धो डाला ना! जिम्बाब्वे ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका की लगा दी 'लंका', रिकॉर्ड्स की भी हुई बरसात
AajTak
जिम्बाब्वे ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में एक और बड़ा उलटफेर करते हुए श्रीलंका को हराकर सभी को चौंका दिया. इससे पहले वह ऑस्ट्रेलिया को भी मात दे चुका है. वहीं गुरुवार (19 फरवरी) को कोलंबो में इस मुकाबले में जीत दर्ज कर जिम्बाब्वे ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए.
टी20 वर्ल्ड कप में गुरुवार (19 फरवरी) को जब श्रीलंका और जिम्बाब्वे की टीम आमने-सामने हुईं तो इस मैच का सुपर-8 के लिहाज से तो कोई महत्व नहीं था, लेकिन जैसे ही सिकंदर रजा के लड़कों ने श्रीलंका को उसके घर में उसे 6 विकेट से रौंदा, उससे एक बात तो तय हो गई कि उसे जो जीत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में मिली थी, वो कोई तुक्का नहीं थी.
हालांकि, मौजूदा टी20 इंटरनेशनल में नंबर 11 की रैंकिंग वाली जिम्बाब्वे ने नंबर 8 रैंकिंंग की श्रीलंका को हराकर उलटफेर तो कर ही दिया. वहीं इस जीत के बाद सुपर-8 में पहुंची टीमों के सामने इस बात की हुंकार भी भरी कि उनसे सावधान रहें.
वैसे श्रीलंका को पिछले साल जिम्बाब्वे ने दो बार टी20 में रौंदा. वहीं साल 2024 में भी उसको एक बार मात दी थी. श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 12 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इनमें श्रीलंका ने 8 और जिम्बाब्वे ने 4 मैचों में जीत हासिल की है.
For his 45 off 26 deliveries, with six boundaries, Sikandar Raza is the Player of the Match against Sri Lanka. 🙌#SLvZIM #T20WorldCup pic.twitter.com/vpuJMzvatl
जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को आर प्रेमदासा स्टेडियम में 6 विकेट से हराया, साथ ही इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड भी बनाए. आइए उन पर नजर डाल लेते हैं.
कोलंबो RPS में श्रीलंका का T20I रिकॉर्ड मैच: 34, जीते: 9, हारे: 25, जीत प्रतिशत: 26.5%

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








