
Jonathan Trott Story: कहानी उस 'एक्सीडेंटल' अंग्रेज कोच की, जिसने अफगानिस्तान को बनाया फाइटर टीम, अब हुई भावुक विदाई
AajTak
Jonathan Trott: जिस अफगानिस्तान टीम को आज से कुछ साल पहले तक कमजोर टीम माना जाता था, अब एक मजबूत टीम बनकर उभरी है. इस टीम को मजबूत बनाने में तो वैसे तो कई नाम है, लेकिन इसमें अंग्रेज कोच जोनाथन ट्रॉट की भूमिका बेहद अहम है.
Jonathan Trott Afghanistan Cach story:अफगानिस्तान की टीम अब मेमना टीम नहीं है, वो अब वर्ल्ड क्रिकेट में एक ऐसी टीम है जो मैच में सरेंडर नहीं करती है, बल्कि नाक में दम कर देती है. वो असल मायने में अब एक फाइटर टीम बन चुकी है.
इस टी20 वर्ल्ड कप में वो भले ही 'अफगान सेना' सुपर-8 तक नहीं पहुंच सकी हो, लेकिन उसने साउथ अफ्रीका के साथ 'डबल सुपर ओवर' वाले मैच में प्रोटियाज टीम की सांसें अटका दी थीं. मैच में एक अलग ही समां बंध गया था, भले ही अफगानिस्तान को उस मैच में हार मिली हो, पर दिल अफगानिस्तान ने ही जीता.
अफगानिस्तान ने इस टी20 वर्ल्ड कप में कुल मिलाकर 4 मैच खेले 2 जीते और 2 में हार मिली. जिस ग्रुप डी में अफगानिस्तान की टीम थी, वहां से साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने सुपर 8 के लिए क्वालिफाई किया.
लेकिन मौजूदा समय की इस अफगानिस्तान टीम को जिस शख्स ने सबसे ज्यादा मजबूत बनाया, वो अंग्रेज दिग्गज जोनाथन ट्रॉट थे. ट्रॉट ने 9 अगस्त 2022 को अफगानिस्तान संग कोचिंग करियर की शुरुआत की. इस दौरान उनके कोचिंग कार्यकाल में अफगानी टीम ने 6 टेस्ट मैच खेले 1 जीता, 4 में हार मिली और 1 टाई रहा. वहीं 43 वनडे में अफगानी टीम ने 20 जीते, 20 हारे और 3 मैचों का कोई नतीजा नहीं रहा.
ट्रॉट के कोचिंग कार्यकाल में अफगानिस्तान टीम का सबसे खास प्रदर्शन टी20 इंटरनेशनल में रहा. जहां अफगानी टीम ने 69 मैच खेले और 34 जीते, वहीं 32 में टीम को हार मिली. इसके अलावा 2 मैच टाई रहे और 1 मैच बेनतीजा रहा.
𝐆𝐫𝐚𝐭𝐢𝐭𝐮𝐝𝐞 𝐟𝐨𝐫 𝐚 𝐉𝐨𝐮𝐫𝐧𝐞𝐲 𝐟𝐢𝐥𝐥𝐞𝐝 𝐰𝐢𝐭𝐡 𝐏𝐫𝐨𝐠𝐫𝐞𝐬𝐬 𝐚𝐧𝐝 𝐏𝐫𝐢𝐝𝐞 🙌 Thank you, @Trotty, for your outstanding services as the head coach of #AfghanAtalan since 2022. 👏 Your impact will always be remembered. 🤩#GloriousNationVictoriousTeam pic.twitter.com/H8DPWNmS57

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








