ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की 2028 ओलंपिक से होगी छुट्टी? न्यूजीलैंड बढ़ा सकता है टेंशन, बेहद दिलचस्प है समीकरण
AajTak
ऑस्ट्रेलियाई टीम आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अगले दौर के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई. ऑस्ट्रेलिया अब 20 फरवरी को ओमान के खिलाफ मुकाबले के लिए जरिए मौजूदा वर्ल्ड कप को बाय-बाय कहेगी. ओमान के खिलाफ मुकाबला 2028 ओलंपिक के मद्देनजर कंगारुओं के लिए काफी महत्वपूर्ण है.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलियाई टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और वह सुपर-8 में नहीं पहुंच नहीं. 17 साल में ऐसा पहली बार ऐसा हुआ जब 2021 का टी20 वर्ल्ड कप चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गया. ऑस्ट्रेलियाई टीम को मौजूदा टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे और श्रीलंका से हार मिली. इसके बाद जिम्बाब्वे-आयरलैंड के बीच मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ने से वो टूर्नामेंट से नॉकआउट हो गया. हालांकि ऑस्ट्रेलियाई टीम का ओमान के खिलाफ मैच बाकी है, लेकिन शर्मनाक प्रदर्शन के बाद कंगारू टीम के 2028 ओलंपिक में भाग लेने की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है.
बता दें कि क्रिकेट 126 साल बाद ओलंपिक में वापसी करने जा रहा है. लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में महिला और पुरुष दोनों वर्गों में इसके मुकाबले टी20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे. मुकाबले कैलिफोर्निया के पोमोना स्थित फेयरप्लेक्स में आयोजित होंगे. महिला वर्ग के लिए क्वालिफिकेशन इस साल के टी20 वर्ल्ड कप से तय होगा, लेकिन मेन्स कैटेगरी को लेकर अभी तक तस्वीर साफ नहीं हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेन्स इवेंट में 6 टीमें खेल सकती हैं. मेजबान संयुक्त राज्य अमेरिका को सीधी एंट्री मिलेगी. इसके अलावा आईसीसी के पांच रीजन अमेरिका, अफ्रीका, यूरोप, एशिया और ओशिनिया से कट-ऑफ तारीख पर ICC टी20I रैंकिंग की शीर्ष टीम्स को जगह मिलेगी.
न्यूजीलैंड के लिए समीकरण आसान नहीं... फिलहाल ऑस्ट्रेलिया ICC टी20I रैंकिंग में तीसरे और न्यूजीलैंड चौथे स्थान पर है. ओशिनिया रीजन में ऑस्ट्रेलिया टॉप पर है, लेकिन न्यूजीलैंड यदि मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल या फाइनल तक पहुंच जाता है, तो वह रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ सकता है. हालांकि मामला इतना आसान नहीं है.
आईसीसी की रैंकिंग वेटेड सिस्टम पर आधारित है, जिसे सांख्यिकीविद डेविड केंडिक्स ने तैयार किया है. पिछले दो साल के मैचों को पूरा वेटेज मिलता है. उससे पहले के दो साल के मैचों को आधा वेटेज मिलता है. हर साल 1 मई के आसपास रैंकिंग अपडेट होती है. इस समय ऑस्ट्रेलिया की रेटिंग 48, जबकि न्यूजीलैंड की रैंकिग 62 मैचों पर आधारित है. अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम ओमान से हारती है तो उसकी रेटिंग 258 से घटकर 256 हो सकती है.
न्यूजीलैंड के पास अभी 15,515 अंक हैं. ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ने के लिए उसे 17,152 अंक तक पहुंचना होगा, यानी बाकी पांच मैचों से 1,637 अंक जुटाने होंगे. मान लें कि न्यूजीलैंड सुपर-8 में पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका को हराए, फिर सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और फाइनल में भारत को मात द तो भी उसे अधिकतम 1,491 अंक ही मिलेंगे. यानी वह 146 अंक पीछे रह जाएगा.
अगर ऑस्ट्रेलिया ओमान को हरा देता है और 258 रेटिंग बरकरार रखता है, तो न्यूजीलैंड के लिए अंतर पाटना और भी मुश्किल हो जाएगा, भले ही वह पहली बार टी20 वर्ल्ड कप भी क्यों ना जीत ले. ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की 2028 ओलंपिक की राह फिलहाल सुरक्षित नजर आती है. न्यूजीलैंड को रैंकिंग में कंगारुओं से आगे निकलने के लिए लगभग असंभव प्रदर्शन करना होगा. यानी ओशिनिया से ओलंपिक टिकट की दौड़ में अभी भी ऑस्ट्रेलिया की पकड़ मजबूत है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







