
4 कैच और 4 विकेट... इस गेंदबाज ने रच दिया इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में पहली बार हुआ ऐसा
AajTak
वेस्टइंडीज की टीम ने आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने चारों मैच जीते लिए हैं. इटली के खिलाफ मुकाबले वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने जबरदस्त प्ररदर्शन कर अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाई. वेस्टंडडीज के तेज गेंदबाज शमर जोसेफ ने तो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज का शानदार प्रदर्शन जारी है. वेस्टइंडीज ने गुरुवार (19 फरवरी) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में इटली को 42 रनों से हराया. यह मौजूदा टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज की लगातार चौथी जीत रही. इटली की टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेलने उतरी थी और उसने वेस्टइंडीज के खिलाफ भी शानदार जज्बा दिखाया. हालांकि, अनुभवी वेस्टइंडीज के सामने उसकी चुनौती ज्यादा देर टिक नहीं सकी।
इटली ने मुकाबले की शुरुआत दमदार अंदाज में की. उसने पावरप्ले में ही ब्रैंडन किंग और शिमरॉन हेटमायर को आउट कर वेस्टइंडीज को बैकफुट पर धकेल दिया. इसके बाद कप्तान शाई होप ने जिम्मेदारी संभाली. उन्होंने 46 गेंदों पर 75 रन की संयमित पारी खेली और टीम की इनिंग्स को संभाले रखा. दूसरी ओर नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे, लेकिन होप ने अंत तक टिककर टीम को 165 रन तक पहुंचाया. इटली की ओर से क्रिशन कालुगामागे (2/25) और कप्तान बेन मैनेंटी (2/37) ने कसी हुई गेंदबाजी की, जिससे वेस्टइंडीज बड़ा स्कोर नहीं बना सकी.
165 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इटली ने आक्रामक शुरुआत की. मोस्का ब्रदर्स ने तेजी से रन बनाने की कोशिश की, लेकिन वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों ने जल्द ही मैच का रुख बदल दिया. तेज गेंदबाज शमर जोसेफ ने घातक गेंदबाजी करते हुए 30 रन देकर चार विकेट झटके. वहीं फास्ट बॉलर मैथ्यू फोर्ड ने 19 रन देकर तीन विकेट झटके. इन दोनों ने मिलकर इटली की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. इटली की पूरी टीम 18वें ओवर ऑलआउट हो गई और वो जीत के साथ वर्ल्ड कप को बाय-बाय नही कर सकी.
शमर जोसेफ ने तो फील्डिंग में भी कमाल का प्रदर्शन किया और चार कैच लपके. जोसेफ किसी टी20 इंटरनेशल मैच (पुरुष या महिला) में चार विकेट और चार कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. टी20 फॉर्मेट में 4 विकेट लेना ही बड़ी बात होती है, साथ ही 4 कैच लेना भी दुर्लभ उपलब्धि है. दोनों एक साथ करना लगभग असंभव माना जाता है, जिसे जोसेफ ने कर दिखाया.
टी20 विश्व कप मैच में सबसे अधिक कैच (गैर-विकेटकीपर) 4- डेरेन सैमी (वेस्टइंडीज) बनाम आयरलैंड, प्रोविडेंस, 2010 4- एडन मार्कराम (साउथ अफ्रीका) बनाम बांग्लादेश, न्यूयॉर्क, 2024 4- ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) बनाम नामीबियाई, नॉर्थ साउंड, 2024 4- जॉर्ज मुन्सी (स्कॉटलैंड) बनाम इटली, कोलकाता, 2026 4- शमर जोसेफ (वेस्टइंडीज) बनाम इटली, कोलकाता, 2026
लगातार चार जीत के साथ वेस्ट इंडीज सुपर-8 में जबरदस्त आत्मविश्वास के साथ पहुंची है. टीम की बल्लेबाजी और तेज गेंदबाजी दोनों ही लय में नजर आ रही हैं. इटली के लिए भले ही यह अभियान खत्म हो गया हो, लेकिन पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेलने का अनुभव उसके भविष्य के लिए बड़ी पूंजी साबित होगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







