पैरों तले रखी थी ट्रॉफी, 3 साल बाद 'कुदरत का निजाम' टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया पर पड़ा भारी
AajTak
वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.
साल 2026 चल रहा है, 3 साल पहले ऑस्ट्रेलिया ने वनडे वर्ल्ड कप कप 19 नवंबर 2023 को भारत को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हराकर जीता था. उस वर्ल्ड कप में भारत को हराने के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मिचेल मार्श की एक तस्वीर ने काफी सुर्खियां बटोरी थी, जिसमें उनके पैरों के तले उस साल का वनडे वर्ल्ड कप था. मार्श की उस तस्वीर पर खूब बवाल हुआ था.
तब उन्होंने उस वायरल तस्वीर पर रिएक्शन दिया था. मार्श ने तब यह पूछे जाने पर कहा कि क्या वह ऐसा दोबारा करेंगे? तब उन्होंने कहा- हां शायद, सच कहूं तो. उस फोटो में किसी का भी अपमान करने का इरादा नहीं था. मैंने इस बारे में ज्यादा नहीं सोचा है, सोशल मीडिया पर भी ज्यादा कुछ नहीं देखा है, हालांकि सब कह रहे हैं कि यह वायरल हो गई है. इसमें कुछ भी गलत नहीं है....यह भी पढ़ें: Ireland vs Zimbabwe T20 WC Highlights: बारिश बनी जिम्बाब्वे के लिए वरदान, सुपर-8 के लिए किया क्वालिफाई, ऑस्ट्रेलिया बाहर
उस घटना के बाद आज (मंगलवार) तारीख 17 फरवरी है, जहां तब की वनडे वर्ल्ड चैम्पियन टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई है. फिर इस बात पर सोशल मीडिया पर बज्ज है कि आखिरकार ऑस्ट्रेलिया ने जो बेकदरी उस वर्ल्ड कप की कर डाली थी, उसका बदला उसे इस टी20 कप में मिला है. अब इसी पूरे घटनाक्रम पर कुछ फैन्स कह रहे हैं, वो कहते हैं ना जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए....
खास बात यह है कि कंगारू टीम के बाहर होने का अपडेट भी आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच हुए रद्द मैच के बाद से आया.
अब सोशल मीडिया पर कई फैन इसे इस चीज से जोड़कर देख रहे है कि ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप 2023 जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. उसको 3 साल बाद 'कुदरत का निजाम' ने सबक सिखा दिया.
कुदरत का निजाम एक बहुत मशहूर उर्दू का वाक्यांश है. जिसका आशय है प्रकृति का नियम, कुदरत का सिस्टम या अंग्रेजी में इसे law of nature, nature taking its course कहते हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







