'अपने ससुर के बारे में ऐसा ना बोलें', बासित अली ने लगाई पाकिस्तानी ऑलराउंडर शादाब खान की क्लास, बोले-बच्चा टीम के खिलाफ...
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.
Basit Ali on Shadab Khan: शादाब (खान) ने जो बात कही है, मुझे लगता है, उनको अपने ससुर (सकलैन मुश्ताक) को ऐसा नहीं बोलना चाहिए. सकलैन जैसा गेंदबाज था, वो अपनी जेब में शादाब जैसे 10 को रखे. 1990 या 2000 के दशक के जो खिलाड़ी थे वो सिफारिश से प्रमोट नहीं होते थे, बगैर परफॉर्मेंस से टीम में नहीं आते थे, नामीबिया आई तो 4 नंबर पर खेलने आ गए, 5 नंबर पर आ गए, जब भारत के खिलाफ मैच था तो एक ओवर में 17 रन देते हैं और फिर पूरे मैच में फील्डिंग नहीं होती है'.
ये अल्फाज पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी बासित अली के शादाब खान को लेकर हैं. ध्यान रहे 23 जनवरी 2023 को शादाब खान ने सकलैन मुश्ताक की बेटी से निकाह किया था.
अब वापस आते हैं बासित अली पर... बासित शादाब खान के उस बयान से भड़के हुए थे, जहां वो पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों की नामीबिया संग मैच के बाद आलोचना कर रहे थे.
बासित अली ने पाकिस्तानी टीवी चैनल ARY के एक शो में शादाब खान को लेकर कहा- मुझे लगता है कि जो जर्नलिस्ट हैं, उनको शादाब खान से पूछना चाहिए कि आपकी परफॉर्मेंस क्या है, जब बच्चा टीम (नामीबिया की ओर इशारा) आती है तो आप ऊपर खेलने आ जाते हैं, आप बैटिंग ऑलराउंडर हैं या बॉलिंग ऑलराउंडर. क्योंकि जब बच्चा टीम आती है तो ऊपर खेलने आ जाते हैं, क्योंकि आप माइक हेसन (कोच) के लाडले हैं.
बासित अली ने कहा- यहां अगर वकार (यूनुस), सकलैन (मुश्ताक) या इंजमाम (उल-हक) होते तो में देखता कि इसे कैसे ऊपर भेजा जाता. इस शो को पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शोएब मलिक होस्ट कर रहे थे. वहीं स्टूडियो में कामरान अकमल भी मौजूद थे. यह भी पढ़ें: 'जो टीम इंडिया को वर्ल्ड कप में हरा नहीं सके...', शादाब खान ने PAK धुरंधरों शाहिद आफरीदी-मोहम्मद युसूफ की बोलती की बंद
By criticising former players publicly, Shadab Khan has opened a can of worms. Basit Ali fired back, saying he shouldn’t have commented on his father-in-law Saqlain Mushtaq, and accused Shadab Khan of favouritism and past misconduct on an A tour. pic.twitter.com/aEwd7BqQRH

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







