ICC रैंकिंग में ईशान किशन की सुनामी, मारी 17 पायदान की उछाल... बन गए नंबर 8 टी20 बल्लेबाज, अभिषेक-सूर्या-तिलक का क्या हुआ?
AajTak
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ताजा रैंकिंग में ईशान किशन ने तगड़ी उछाल मारी है. उन्होंने बुधवार (18 फरवरी) को आई रैंकिंग में 17 पायदान का जंप लिया है. वहीं इस रैंकिंग में अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा भी टॉप 10 में काबिज हैं.
आईसीसी की ताजा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में ईशान किशन ने जोरदार वापसी करते हुए 17 स्थान की छलांग लगाई है. इस बड़े उछाल के साथ भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज अब दुनिया के नंबर-8 टी20 बल्लेबाज बन गए हैं. हालिया मैचों में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और लगातार रन बनाने का फायदा सीधे रैंकिंग में दिखा.
वैसे इस ताजा रैकिंग में कुल मिलाकर टॉप-10 में भारत के चार बल्लेबाज शामिल हैं, जो टीम इंडिया की मजबूत टी20 बल्लेबाज़ी लाइन-अप को दिखाता है. बुधवार (18 फरवरी) को ICC की ताज़ा टी20 बल्लेबाज रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा साफ दिख रहा है. खराब फॉर्म से जूझ रहे युवा ओपनर अभिषेक शर्मा 891 रेटिंग अंकों के साथ दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बने हुए हैं.
इंग्लैंड के फिल सॉल्ट (Phil Salt) 808 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि टी20 वर्ल्ड कप में पहला शतक जड़ने वाले श्रीलंका के पथम निसंका (Pathum Nissanka) तीन पायदान की छलांग लगाकर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.
भारत के ही तिलक वर्मा ( Tilak Varma) एक स्थान ऊपर चढ़कर चौथे नंबर पर आ गए हैं. पाकिस्तान के साहिबाजदा फरहान ( Sahibzada Farhan) पांचवें स्थान पर हैं.
टी20 के स्टार बल्लेबाज और भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) छठे नंबर पर बने हुए हैं, यानी उनकी रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ. इंग्लैंड के जोस बटलर (Jos Buttler) सातवें स्थान पर हैं.वहीं सबसे बड़ा फायदा ईशान किशन (Ishan Kishan) को हुआ है. उन्होंने 17 पायदान की लंबी छलांग लगाई और अब आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं. न्यूज़ीलैंड के टिम सिफर्ट (Tim Seifert) नौवें स्थान पर खिसक गए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड (Travis Head) दसवें नंबर पर हैं.
ईशान किशन की रैकिंग में क्यो आया उछाल? ईशान किशन ने ICC Men's T20 World Cup 2025/26 में अब तक खेले तीन मैचों में 158 रन बनाकर भारत के लिए दमदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने 52.66 की औसत और 197.50 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए दो अर्धशतक जड़े, जिसमें 77 रन उनका उच्चतम स्कोर रहा. अब तक सिर्फ 80 गेंदों में 17 चौके और 10 छक्के लगाकर ईशान ने टॉप ऑर्डर में तेज शुरुआत दी और रन गति को लगातार ऊंचा बनाए रखा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







