भारत-पाकिस्तान तनातनी का असर, वर्ल्ड कप और चैम्पियंस ट्रॉफी होंगे भारत से शिफ्ट... ICC का बैकअप प्लान!
AajTak
भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.
इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब ग्लोबल टूर्नामेंटों की मेजबानी पर पड़ता दिख रहा है. ऑस्ट्रेलियाई अखबार The Age की रिपोर्ट के अनुसार इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) भविष्य के बड़े आयोजनों को भारतीय उपमहाद्वीप से बाहर कराने के विकल्प पर विचार कर रहा है.
रिपोर्ट में कहा गया है कि 2029 की ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2029 और 2031 का क्रिकेट वर्ल्ड कप 2031 भारत से बाहर शिफ्ट किए जा सकते हैं, ताकि भारत-पाकिस्तान के एक-दूसरे के देश में खेलने से इनकार की स्थिति से पैदा होने वाली लॉजिस्टिक दिक्कतों से बचा जा सके.
तो किसे मिलेगी मेजबानी? अगर मेजबानी बदली जाती है, तो ऑस्ट्रेलिया इन टूर्नामेंटों का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है. इससे पहले वह 2015 वनडे वर्ल्ड कप और 2022 टी20 वर्ल्ड कप सफलतापूर्वक आयोजित कर चुका है.
भारत-पाक समझौता बना बड़ी वजह भारत और पाकिस्तान ने पहले ही ICC के साथ एक व्यवस्था पर सहमति जताई थी, जिसके तहत दोनों टीमें ग्लोबल टूर्नामेंटों में एक-दूसरे के देश का दौरा नहीं करेंगी. यह निर्णय तब लिया गया था जब भारत ने 2025 चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया था. यह व्यवस्था फिलहाल 2027 तक लागू है, लेकिन इसे आगे बढ़ाया जा सकता है.
बांग्लादेश का रुख भी बना चुनौती इस रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश ने भी 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आने से मना कर दिया था. जब ICC ने उसके मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने से इनकार किया, तो उसे टूर्नामेंट से हटना पड़ा. इससे एशियाई क्रिकेट शेड्यूलिंग और जटिल हो गई है.
पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़ी संवेदनशीलता पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के रिश्तों में और तल्खी आ गई. एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों के बीच औपचारिक दूरी भी चर्चा का विषय बनी, जिससे क्रिकेट और राजनीति के रिश्ते पर बहस तेज हुई.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







