नीदरलैंड्स के खिलाफ बुमराह को मिलेगा आराम? टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने दिया क्लियर कट जवाब
AajTak
टीम इंडिया ने सुपर-8 में जगह पक्की कर ली है, लेकिन टीम मैनेजमेंट बुधवार (18 फरवरी) को होने वाले आखिरी ग्रुप मैच में भी पूरी ताकत झोंकने के मूड में है. बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने जसप्रीत बुमराह के खेलने को लेकर बात की. वहीं अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर भी जवाब दिया.
अहमदाबाद में नीदरलैंड्स संग बुधवार (18 फरवरी) को खेले जाने वाले ग्रुप मुकाबले से पहले भारत ने साफ कर दिया है कि वह किसी तरह की ढिलाई के मूड में नहीं है. टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक (Sitanshu Kotak) ने कहा कि तेज गेंदबाजी के अगुवा जसप्रीत बुमराह को नीदरलैंड्स के खिलाफ आराम दिए जाने की संभावना फिलहाल नहीं दिख रही है.
टीम इंडिया पहले ही सुपर-8 में अपनी जगह बना चुकी है, लेकिन टीम मैनेजमेंट टूर्नामेंट की लय बनाए रखना चाहता है. कोटक ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंगलवार को कहा- अभी ऐसा नहीं लगता कि बुमराह आराम करेंगे. अंतिम फैसला बाद में लिया जाएगा.
पाकिस्तान मैच में बुमराह का रहा था निर्णायक असर हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में बुमराह ने सैम अयूब और कप्तान सलमान अली आगा के विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया था. उनकी शुरुआती सफलताओं से पाकिस्तान की रनचेज बिखर गई और टीम इंडिया ने 61 रन की बड़ी जीत दर्ज की.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (Board of Control for Cricket in India) की स्पोर्ट्स साइंस टीम लगातार बुमराह के वर्कलोड पर नजर रख रही है और जरूरत पड़ने पर उन्हें रोटेट भी किया गया है.
अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर अपडेट युवा ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) हाल ही में पेट की समस्या के कारण दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हुए थे और नामीबिया मैच नहीं खेल पाए थे. हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने वापसी की, लेकिन पहली ही ओवर में आउट हो गए.
कोटक ने उनका बचाव करते हुए कहा कि टीम इस प्रदर्शन का जरूरत से ज्यादा विश्लेषण नहीं करना चाहती. उन्होंने कहा- वह पूरी तरह ठीक नहीं थे. हम ओवरएनालिसिस नहीं करेंगे. वह अपने प्लान को लेकर क्लियर हैं. ईशान किशन की मानसिकता की तारीफ कोटक ने विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि किशन का आत्मविश्वास बचपन से ही उनकी ताकत रहा है और यही मानसिकता टी20 क्रिकेट में उन्हें अलग बनाती है. पाकिस्तान के खिलाफ उनकी अर्धशतकीय पारी जीत की नींव साबित हुई थी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







