फाइनल या सेमीफाइनल? टी20 वर्ल्ड कप में कैसे हो सकती है भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, समझें पूरा गणित
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो चुकी है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या भारत और पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप में आमना-सामना हो सकता है? सुपर-8 के लिए तो दोनों ही टीमें अलग-अलग ग्रुप में हैं. आइए चलिए इस 'शेड्यूल के समीकरण' को समझते हैं.
India vs Pakistan Knockout Clash: Semi-final or Final?: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब लीग मुकाबले लगभग खत्म हो चुके हैं. आज (20 सितंबर) ओमान और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी लीग मुकाबला है.
लेकिन इस मुकाबले का कोई महत्व नहीं हैं. क्योंकि ये दोनों टीमें सुपर-8 की रेस से बाहर हैं. वहीं सुपर-8 की टॉप 8 टीमें तय हो चुकी है. ये 8 टीमें 4-4 के ग्रुप में बांटी गईं हैं, जो एक-दूसरे से 3-3 मुकाबले खेलेंगी.
सुपर-8 के ग्रुप 1 में भारत, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका हैं. वहीं ग्रुप 2 में पाकिस्तान, श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड हैं. अब सवाल है कि टी20 वर्ल्ड कप में दो चिर प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत अब कब हो सकती है. सुपर-8 में तो दोनों देश एक-दूसरे से नहीं खेलेंगे, क्योंकि यहां दोनों अलग-अलग ग्रुप में हैं.
आइए अब इन दोनों ही सवालों के जवाब जान लेते हैं. टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत vs पाकिस्तान होगा? तो इसका जवाब है, हां यह संभव है, लेकिन कुछ शर्तों के साथ... सेमीफाइनल दो हैं...
पहला सेमीफाइनल: 4 मार्च 2026 (कोलंबो या कोलकाता)दूसरा सेमीफाइनल: 5 मार्च 2026 (मुंबई)
कैसे होगा भारत-पाकिस्तान का सेमीफाइनल? जवाब: दोनों टीमें अपने-अपने ग्रुप से टॉप-2 में आ जाएं (यानी सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करें) और एक टीम अपने ग्रुप में टॉप हो और अन्य दूसरे पोजीशन पर हो. ऐसे में क्रॉस-ओवर मैच में भारत vs पाकिस्तान सेमीफाइनल में हो सकता है. खासकर अगर पाकिस्तान क्वालिफाई करता है तो उनका सेमीफाइनल कोलंबो में होगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








