
Zimbabwe Cricket Team: फ्लॉवर ब्रदर्स, ओलंगा... कभी इन धांसू प्लेयर्स से सजी थी जिम्बाब्वे की टीम
AajTak
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज़ खेली जानी है. आज भले ही जिम्बाब्वे की टीम कमज़ोर नज़र आती हो, लेकिन एक वक्त पर भी इस टीम के पास बड़े-बड़े सितारे थे. जिनका दबदबा मैदान पर देखने को मिलता था, ऐसे ही पांच बड़े प्लेयर्स के रिकॉर्ड जानिए जिनके बारे में आपने सुना होगा...
टीम इंडिया को 18 अगस्त से जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज़ खेलनी है. केएल राहुल की अगुवाई में भारतीय टीम जल्द ही यहां पर रवाना होगी, इस सीरीज़ के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. दूसरी ओर जिम्बाब्वे भी अपनी टीम के साथ तैयार है, जिसकी कमान रेजिस चकाब्वा को सौंपी गई है. आज के वक्त में जिम्बाब्वे की टीम भले ही रैंकिंग और खेल के मामले में काफी पीछे चल रही हो. लेकिन एक वक्त पर जिम्बाब्वे के पास ऐसे खिलाड़ी थे, जिन्होंने वर्ल्ड क्रिकेट पर अपना दबदबा बनाकर रखा था. फिर चाहे वो फ्लॉवर ब्रदर्स हो या फिर लंबे वक्त तक टीम के कप्तान रहे हीथ स्ट्रीक हों. ऐसे ही पांच बड़े और फेमस क्रिकेटर्स के रिकॉर्ड्स के बारे में जानिए...एंडी फ्लॉवर: फ्लॉवर्स बंधु में बड़े भाई एंडी फ्लावर की गिनती जिम्बाब्वे के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में होती है. 213 वनडे मैच में एंडी फ्लॉवर के नाम 6786 रन हैं, इस दौरान उनके बल्ले से 35.34 की औसत से रन निकले हैं. एंडी फ्लावर के नाम 4 वनडे शतक, 55 अर्धशतक हैं. ब्रैंडन टेलर: जिम्बाब्वे टीम की लंबे वक्त तक अगुवाई करने वाले ब्रैंडन टेलर के नाम 205 मैच में 6684 रन हैं. ब्रैंडन टेलर ने 11 शतक और 29 अर्धशतक जमाए हैं, उनके नाम 35.55 की औसत से रन दर्ज हैं. ग्रांट फ्लॉवर: एंडी फ्लॉवर के छोटे भाई ग्रांट ने उनसे ज्यादा मैच खेले लेकिन रनों में पीछे रहे. 221 मैच में ग्रांट के नाम 6571 रन हैं, इनमें 6 शतक और 40 अर्धशतक शामिल हैं. इसमें 33.52 की औसत से रन बनाए गए हैं. हीथ स्ट्रीक: 187 मैच खेलने वाले हीथ स्ट्रीक 2901 रन बना चुके हैं, इनमें 13 अर्धशतक शामिल हैं. हीथ स्ट्रीक के नाम 239 विकेट भी हैं, उनकी गिनती सिर्फ जिम्बाब्वे ही नहीं बल्कि दुनिया के बेस्ट ऑलराउंडर में होती रही है. हीथ स्ट्रीक ने 68 मैच में कप्तानी की है, जिसमें 18 में जीत हासिल हुई है. हेनरी ओलंगा: लंबे-लंबे बाल वाले जिम्बाब्वे के हेनरी ओलंगा को 2003 वर्ल्डकप के दौरान ज़रूर देखा होगा. हेनरी ने जिम्बाब्वे के लिए 50 मैच वनडे मैच खेले, इनमें 1977 रन और 31 विकेट उनके नाम दर्ज हैं. सचिन तेंदुलकर के साथ हेनरी ओलंगा की राइवलरी उस दौर में काफी सुर्खियों में थी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









