
ZIM vs PAK T20 World Cup 2022: ऐ रजा रजा रजा! जिम्बाम्बे के इस प्लेयर ने कैसे अकेले पाकिस्तान को पिलाया पानी, उलटफेर की पूरी कहानी
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप में जिमब्बावे ने बड़ा उलटफेर करते हुए पाकिस्तान को एक रन से हरा दिया. जिम्बाब्वे की जीत में सबसे बड़ा योगदान सिकंदर रजा का रहा जिन्होंने पाकिस्तान बल्लेबाजों को अपनी स्पिन के जाल में फंसा लिया. इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट हासिल किए.
जिम्बाब्वे की टीम ने यादगार प्रदर्शन करते हुए टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक बड़ा उलटफेर किया है. पर्थ में गुरुवार (27 अक्टूबर) को खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को एक रन से मात दी. पाकिस्तान को जीत के लिए 131 रन ही बनाने थे, लेकिन वह आठ विकेट पर 129 रन तक ही पाई. जिम्बाब्वे की जीत में सबसे बड़ा योगदान सिकंदर रजा का रहा जिन्होंने पाकिस्तान बल्लेबाजों को अपनी स्पिन के जाल में ऐसा फंसाया कि दुनिया देखती रह गई.
रजा बने जिम्बाब्वे की जीत के सिकंदर
सिकंदर रजा की स्पिन का जादू शुरू हुआ पाकिस्तानी पारी के 14वें ओवर में. तब क्रीज पर शान मसूद और शादाब खान जमे हुए थे और दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी हो चुकी थी. उस ओवर की चौथी गेंद पर रजा ने पहले शादाब को सीन विलियम्स के हाथों कैच आउट कराया. फिर अगली बॉल पर हैदर अली को एलबीडब्ल्यू आउट किया. इन दो विकेट के गिरने के चलते ही पाकिस्तान पर प्रेशर बन सका.
सिकंदर रजा कहां रुकने वाले थे. अपने अगले ओवर में रजा ने जिम्बाब्वे को वह सफलता दिलाई जिसकी उसे तलाश थी. रजा ने सेट हो चुके शान मसूद (44 रन) को रेजिस चकाब्वा के हाथों स्टंप आउट करा दिया. यहां से मुकाबला ऐसा पलटा की पाकिस्तान को हारने पर मजबूर होना पड़ा. हालांकि मोहम्मद नवाज और मोहम्मद वसीम ने साझेदारी करते हुए मुकाबले को काफी रोमांचक बना दिया था. लेकिन ब्रैड इवांस ने मैच के आखिरी ओवर में महज 9 रन दिए.
ऐसा रहा आखिरी ओवर...
ब्रैड इवांस की पहली गेंद पर नवाज ने तीन रन लिए. फिर अगली बॉल पर वसीम ने चौका जड़ दिया. अब पाकिस्तान को चार बॉल में चार बनाने थे. फिर तीसरी बॉल पर वसीम ने एक रन लिया यानी कि अब तीन बॉल में तीन रन बनाने थे. चौथी गेंद पर रन नहीं बनाने के बाद नवाज पर प्रेशर बढ़ गया और वह पांचवीं बॉल पर आउट हो गए. आखिरी बॉल पर तीन रन बनाने थे, लेकिन पाकिस्तान टीम एक रन ही बना सकी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









