
बारिश ने बदला T20 वर्ल्ड कप का गणित, ऑस्ट्रेलिया बाहर… किस्मत ने दिया जिम्बाब्वे को सुपर-8 का टिकट
AajTak
जिम्बाब्वे-आयरलैंड मैच बारिश से रद्द होने के बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला, जिसने जिम्बाब्वे को पांच अंकों के साथ सुपर 8 में पहुंचा दिया. ऑस्ट्रेलिया अधिकतम चार अंक तक ही पहुंच सकता था, इसलिए टूर्नामेंट से बाहर हो गया. श्रीलंका की हार ने पहले ही उनकी राह मुश्किल कर दी थी.
ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में तब बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब जिम्बाब्वे (Zimbabwe) और आयरलैंड (Ireland) के बीच मंगलवार (17 फरवरी) होने वाला मुकाबला लगातार बारिश के कारण रद्द हो गया. दरअसल, इस रद्द मैच की वजह से ऑस्ट्रेलिया का टी20 वर्ल्ड कप में सफर खत्म हो गया.
पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Pallekele International Cricket Stadium) में बिना परिणाम खत्म हुए इस मैच में दोनों टीमों जिम्बाब्वे और आयरलैंड को एक-एक अंक मिला, और यही अंक जिम्बाब्वे को सुपर 8 में पहुंचाने के लिए काफी साबित हुआ.
Zimbabwe seal a Super 8 spot at the #T20WorldCup as rain has the final say in Kandy. 📝: https://t.co/8G1G5WST9V pic.twitter.com/P6Sh5gpIAC
इस नतीजे के बाद ऑस्ट्रेलिया की टी20 वर्ल्ड कप की उम्मीदें पूरी तरह खत्म हो गईं. जिम्बाब्वे के पांच अंक हो गए, जबकि ऑस्ट्रेलिया अपने आखिरी मैच में जीत दर्ज कर भी अधिकतम चार अंक तक ही पहुंच सकता था. ओमान पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुका था और इस ‘नो रिजल्ट’ ने आयरलैंड की राह भी बंद कर दी. ऑस्ट्रेलिया को पहले ही लग चुका था झटका ऑस्ट्रेलिया की स्थिति एक दिन पहले ही कमजोर हो गई थी, जब उन्हें श्रीलंका के खिलाफ करारी हार झेलनी पड़ी. श्रीलंका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य का पीछा आसानी से किया, जिसमें पथुम निसंका की शतकीय पारी निर्णायक रही इस जीत के साथ श्रीलंका ने सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली थी. ऑस्ट्रेलिया को इससे पहले जिम्बाब्वे से भी हार मिली थी, जबकि उनकी इकलौती जीत आयरलैंड के खिलाफ आई थी. कुल मिलाकर उनका अभियान निराशाजनक रहा.
वैसे आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच हुए इस मुकाबले में तकनीकी तौर पर किसी टीम को जीत नहीं मिली, लेकिन बारिश का सबसे बड़ा फायदा जिम्बाब्वे को हुआ, जिसने इस मैच के रिजल्ट के साथ सुपर आठ में जगह बना ली. वहीं टूर्नामेंट से ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड की विदाई हो गई. जिम्बाब्वे ने 3 मैचों में 2 मैच जीते और एक रद्द रहा, जिसकी बदौलत उसके पांच अंक हुए. वहीं इस ग्रुप से श्रीलंका 3 में से 3 मैच जीतकर पहले ही क्वालिफाई कर चुका है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








