
ZIM vs PAK T20 World Cup: पाकिस्तान पर जीत के बाद बोले जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति- अगली बार असली मिस्टर बीन भेजना...
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 सीजन में गुरुवार को जिम्बाब्वे ने बड़ा उलटफेर करते हुए पाकिस्तान को एक रन से करारी शिकस्त दी है. मैच के बाद एक बार फिर मिस्टर बीन विवाद सामने आया है. इस बार जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति एमर्सन मनांगाग्वा ने इसको लेकर पाकिस्तान को ट्रोल किया है...
ZIM vs PAK T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में खराब प्रदर्शन के कारण पाकिस्तान टीम की बुरी तरह बेइज्जती हो रही है. उसे जिम्बाब्वे जैसी कमजोर टीम के खिलाफ करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है. इस जीत के बाद जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति एमर्सन मनांगाग्वा (Emmerson Mnangagwa) ने भी पाकिस्तान की बेइज्जती कर दी है.
दरअसल, जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति मनांगाग्वा ने पाकिस्तान को मिस्टर बीन वाला मामला याद दिलाया है. साथ ही कहा है कि अगली बार जब भी भेजना तो असली वाला ही मिस्टर बीन भेजना. अपने इस ट्वीट के जरिए मनांगाग्वा ने जिम्बाब्वे टीम को भी जीत के लिए बधाई दी.
मनांगाग्वा ने ट्वीट में लिखा, 'जिम्बाब्वे की क्या शानदार जीत रही है. Chevrons को इसके लिए बधाई. अगली बार, असली मिस्टर बीन भेजना...' अपने इस ट्वीट में राष्ट्रपति एमर्सन मनांगाग्वा ने जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान को भी हैशटैग किया.
What a win for Zimbabwe! Congratulations to the Chevrons. Next time, send the real Mr Bean…#PakvsZim 🇿🇼
क्या है ये मिस्टर बीन विवाद?
बता दें कि इस विवाद को शुरू पाकिस्तान ने ही किया था. यह सारा विवाद 2016 से शुरू हुआ, जब एक कृषि शो के दौरान पाकिस्तान ने किसी एक्टर को नकली मिस्टर बीन बनाकर जिम्बाब्वे भेज दिया था. तब इस नकली मिस्टर बीन ने जिम्बाब्वे जाकर ना सिर्फ नकली एक्टिंग की, बल्कि लोगों से पैसे भी ले लिए थे. तभी से जिम्बाब्वे के लोग पाकिस्तान से गुस्सा हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









