
ZIM vs PAK T20 World Cup: पाकिस्तान को हराकर जिम्बाब्वे टीम ने ग्राउंड पर किया डांस, वीडियो देख आप भी कहेंगे 'वाह'!
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में जिम्बाब्वे ने बड़ा उलटफेर किया. उन्होंने गुरुवार को मुकाबले में पाकिस्तान टीम को एक रन से करारी शिकस्त दी है. मैच के बाद कप्तान क्रेग इर्विन समेत पूरी जिम्बाब्वे टीम ने मैदान पर ही जमकर डांस किया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है...
ZIM vs PAK T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में जिम्बाब्वे टी को काफी कमजोर समझा जा रहा था. मगर उसने गुरुवार को जो कारनामा किया है, उसने बाकी टीमों के लिए भी खतरे की घंटी बजा दी है. जिम्बाब्वे ने सुपर-12 मुकाबले में पाकिस्तान को एक रन से शिकस्त देकर बड़ा उलटफेर किया है.
इस बड़ी जीत के बाद जिम्बाब्वे टीम बेहद खुश नजर आई. उसकी खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं रहा. सभी खिलाड़ी मैदान पर ही अपनी खुशी का इजहार करने लगे और जमकर थिरकने लगे. जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर डांस किया. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है.
जिम्बाब्वे के कप्तान ने किया डांस
इस वीडियो को जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने शेयर किया. उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'एक और शानदार जीत का जश्न.' यह वीडियो 2 मिनट 20 सेकंड का रहा. इसमें सभी खिलाड़ी बाउंड्री के पास घेरा बनाकर थिरकते नजर आ रहे हैं. खिलाड़ी और स्टाफ एक-एक कर घेरे में आते हैं और डांस कर खुशी का इजहार करते हैं.
वीडियो में देख सकते हैं कि सबसे पहले जिम्बाब्वे के कप्तान क्रेग इर्विन को घेरे में लाया जाता है. वह अपना शानदार डांस कर जश्न मनाते हैं. दो मिनट से ज्यादा के इस वीडियो में सभी प्लेयर्स एक-एक कर डांस करते हैं. आखिरी में सभी साथ में नाचने लगते हैं.
Celebrating yet another terrific performance! 🇿🇼#PAKvZIM | #T20WorldCup pic.twitter.com/0UUZTQ49eB

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









