
ZIM vs NED T20 World Cup: पाकिस्तान को हराने वाली जिम्बाब्वे वर्ल्ड कप से बाहर, नीदरलैंड को नसीब हुई जीत
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में बुधवार को ग्रुप-2 में जिम्बाब्वे और नीदरलैंड के बीच मैच खेला गया. इसमें नीदरलैंड टीम ने इस वर्ल्ड कप की अपनी पहली जीत दर्ज की. साथ ही यह मैच हारने के साथ ही जिम्बाब्वे टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है. इसी जिम्बाब्वे टीम ने टूर्नामेंट में पाकिस्तान को शिकस्त दी थी.
ZIM vs NED T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान को हराने वाली जिम्बाब्वे टीम भी अब बाहर हो गई है. ग्रुप-2 में जिम्बाब्वे ने अपना चौथा मैच बुधवार (2 नवंबर) को नीदरलैंड के खिलाफ खेला, जिसमें 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी है. इसी के साथ जिम्बाब्वे की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भी खत्म हो गईं.
इस वर्ल्ड कप में नीदरलैंड का भी यह चौथा ही मैच था. साथ ही टीम ने इस सीजन में अपना पहला मैच जीता है. जिम्बाब्वे टीम के हार के बाद 4 मैच में सिर्फ 3 ही पॉइंट्स हैं और वह टेबल में अब चौथे नंबर पर ही काबिज है. जिम्बाब्वे ने इसी टूर्नामेंट में पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम को एक रन से हराया था.
रजा और विलियमस ने जिम्बाब्वे को संभाला
एडिलेड में खेले गए इस मैच में जिम्बाब्वे के कप्तान क्रैग इर्विन ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था. इसके बाद टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 20 रन पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद सिकंदर रजा ने 40 और सीन विलियमस ने 28 बनाकर पारी को संभाला. दोनों ने मिलकर टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया, लेकिन पूरी टीम 117 रनों पर ही सिमट गई.
A good performance from Netherlands to seal a victory against Zimbabwe in Adelaide 👏#T20WorldCup | #ZIMvNED | 📝: https://t.co/wGbASDnUsj pic.twitter.com/PRq9lAxdDi
नीदरलैंड की बैटिंग-बॉलिंग कमाल की रही

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









