
इमरान खान के लिए 14 दिग्गज एकजुट... गावस्कर-कपिल भी साथ, पाकिस्तान सरकार से ‘तुरंत मेडिकल केयर’ की मांग
AajTak
विश्व क्रिकेट के 14 पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार को पत्र लिखकर पूर्व प्रधानमंत्री और 1992 विश्व कप विजेता कप्तान इमरान खान को जेल में तत्काल और समुचित चिकित्सा सुविधा देने की अपील की है. पत्र पर सुनील गावस्कर, कपिल देव सहित कई देशों के दिग्गज कप्तानों के हस्ताक्षर हैं.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और 1992 विश्व कप विजेता कप्तान इमरान खान को लेकर विश्व क्रिकेट जगत से बड़ी खबर सामने आई है. भारत समेत कई देशों के 14 पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पत्र लिखकर इमरान खान को जेल में तत्काल और समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है.
पत्र पर भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर और कपिल देव के अलावा ग्रेग चैपल, बेलिंडा क्लार्क, माइकल एथरटन, नासिर हुसैन, इयान चैपल, एलन बॉर्डर, माइकल ब्रेयरली, डेविड गॉवर, किम ह्यूज, क्लाइव लॉयड, स्टीव वॉ, जॉन राइट के भी हस्ताक्षर हैं.
सेहत पर चिंता, जेल की स्थितियों पर सवाल
पूर्व कप्तानों ने अपने पत्र में कहा है कि इमरान खान की सेहत को लेकर आ रही खबरें चिंताजनक हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी दाईं आंख की रोशनी काफी हद तक प्रभावित हुई है. पत्र में मांग की गई है कि उन्हें योग्य विशेषज्ञों से तत्काल और नियमित चिकित्सा सुविधा दी जाए, हिरासत की स्थिति अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हो और परिवार से मुलाकात की अनुमति मिले.
1992 का नायक, अब कानूनी जंग

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







