
ZIM vs BAN T20 World Cup: 'कोहली के जैसे जिम्बाब्वे फायदा नहीं ले सकी', नोबॉल विवाद में भारत-पाकिस्तान को लाए फैन्स, देखें रिएक्शन
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में रविवार को बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को आखिरी ओवर में रोमांचक तरीके से 3 रनों से हराया. मैच में आखिरी बॉल पर काफी ड्रामा हुआ. सोशल मीडिया पर यह काफी सुर्खियों में छाया रहा. फैन्स ने इस ड्रामा को शेयर करते हुए भारत-पाकिस्तान मैच और विराट कोहली के नोबॉल विवाद को याद किया.
ZIM vs BAN T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में 'नोबॉल विवाद' एक अलग ही मामला हो गया है. खासकर आखिरी ओवर में तो नोबॉल ने काफी गर्मी बढ़ाई है. सबसे पहले यह मामला भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में सामने आया था. तब विराट कोहली ने इसका फायदा उठाकर टीम को जीत दिलाई थी.
अब दूसरी बार नोबॉल वाला मामला रविवार को हुए बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबले में सामने आया. इस बार नोबॉल का फायदा जिम्बाब्वे को मिला था, लेकिन टीम के खिलाड़ी इसका फायदा नहीं उठा सके और बांग्लादेश ने उसे शिकस्त दी. आखिरी ओवर का यह ड्रामा सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गया और फैन्स इस नोबॉल मामले के बीच भारत-पाकिस्तान के रोमांच को ले आए.
Wow, What A Thriller Match🔥 Congratulations Bangladesh 🇧🇩#ZIMvsBAN #Bangladesh #PAKvsNED No Ball pic.twitter.com/eMpzoqkcBK
कोहली ने नोबॉल और फ्रीहिट का उठाया था फायदा
दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे, तब अंपायर ने स्पिनर मोहम्मद नवाज की फुलटॉस बॉल को कमर से ऊपर की नोबॉल करार दिया था. तब फ्रीहिट पर कोहली क्लीन बोल्ड हो गए थे, लेकिन उन्होंने नियमानुसार तीन रन भी दौड़ लिए थे. तब नोबॉल और आउट होने पर उसे डेड बॉल क्यों नहीं दी? इस तरह के दो विवाद पाकिस्तानी फैन्स ने काफी उठाए थे.
Hope for Pak fans No Ball#BANvsZIM #ZIMvBAN #T20WorldCup #ICCWorldCup2022 #Bangladesh #zimbabar #Zimbabwe #India #Pakistan #PakistanCricket #PKMKBForever #PAKvsNED pic.twitter.com/IVsAtk8Pyq

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








