पाकिस्तानी टीम की बेइज्जती के चक्कर में मर्यादा भूले पूर्व गृहमंत्री शेख रशीद अहमद, दिया आपत्तिजनक बयान
AajTak
पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.
पाकिस्तान टीम को रविवार (15 फरवरी) को भारत से हार क्या मिली, पूरा पड़ोसी मुल्क ही हार के गम में उबल रहा है. हालत तो यह है कि हर कोई अपनी ही टीम की बेइज्तती करने से नहीं चूक रहा है. पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और राजनेता भी अपनी टीम को पानी पी-पीकर कोस रहे हैं.
कोलंबो में पाकिस्तान को भारत से 61 रनों से हार मिली. जो उसकी भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी रनों की हार रही. इस हार के बाद पड़ोसी देश में गम से ज्यादा गुस्से का माहौल है. यह भी पढ़ें: 'हमें तो आदत है...', भारत से हारकर पाकिस्तान के LIVE टीवी शो में क्यों बजी तालियां, VIDEO
शेख रशीद भूल गए शब्दों का संयम भारत के खिलाफ मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री शेख रशीद अहमद का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जहां वो कुछ ऐसा कह गए, जो बेहद आपत्तिजनक है. शेख रशीद पाकितान के रेलमंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री भी रह चुके हैं. इसके अलावा भी वो कई बड़े पद संभाल चुके हैं. यह भी पढ़ें: पहले PCB चीफ मोहसिन नकवी पर हमला, अब नरमी... 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' शोएब अख्तर के बदल गए सुर
शेख रशीद ने अपने बयान में टीम के खराब प्रदर्शन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मौजूदा हालात में पाकिस्तान किसी से भी हार सकता है. उनका यह बयान सोशल मीडिया पर बहस का कारण बन गया है. कई यूजर्स ने रशीद द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा को आपत्तिजनक करार दिया.
रशीद का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वो कह रहे हैं- आज अफसोस का दिन है. हमने हारना ही था, ये टीम तो हि** के साथ भी खेलती तो वहां भी हारती. जो शब्द रशीद ने कहे उसको हम संपादकीय मर्यादा के कारण नहीं लिख रहे, ना ही वीडियो लगा रहे. पर इस घटनाक्रम का वीडियो वायरल है.
शेख रशीद का संबंध पाकिस्तान मुस्लिम लीग (N) से रहा है. वही वो अवामी मुस्लिम लीग के संस्थापक और नेता हैं .रशीद अपने विवादित और सुर्खियां बटोरने वाले बयानों के लिए जाने जाते हैं. इस बार भी उनका बयान खेल और राजनीति, दोनों हलकों में चर्चा का विषय बन गया है. उन्होंने इमरान खान सरकार में 2020 से 2022 तक पाकिस्तान के 38वें गृह मंत्री के रूप में कार्य किया था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







