
Zaheer Khan and Mahela Jayawardene: मुंबई इंडियंस का 'ग्लोबल प्लान', जहीर-जयवर्धने को सौंपीं ये जिम्मेदारियां
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई फ्रेंचाइजी ने जहीर खान को हेड ऑफ क्रिकेट डेवलपमेंट के पद पर पद्दोन्नत किया है. जबकि जयवर्धने को हेड ऑफ परफॉर्मेंस के पद पर नियुक्त किया है. यानी अब इन दोनों ही दिग्गजों के पास फ्रेंचाइजी की तीनों टीमों की पूरी जिम्मेदारी रहेगी...
Zaheer Khan and Mahela Jayawardene: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (MI) ने खुद के लिए बड़ा प्लान बनाया और उसकी ओर मजबूत कदम बढ़ाना भी शुरू कर दिया है. मुंबई फ्रेंचाइजी अब दुनियाभर की लीगों में अपना वर्चस्व कायम करना चाहती है.
इस फ्रेंचाइजी ने आईपीएल के अलावा विदेशी लीगों में भी दो टीमें खरीदी हैं. इसको ध्यान में रखते हुए पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीन खान और पूर्व श्रीलंकाई कप्तान महेला जयवर्धने को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी हैं.
जहीर और जयवर्धने को मिली ये जिम्मेदारियां
मुंबई फ्रेंचाइजी ने जहीर खान को हेड ऑफ क्रिकेट डेवलपमेंट के पद पर पद्दोन्नत किया है. जबकि जयवर्धने को हेड ऑफ परफॉर्मेंस के पद पर नियुक्त किया है. यानी अब इन दोनों ही दिग्गजों के पास फ्रेंचाइजी की तीनों टीमों की पूरी जिम्मेदारी रहेगी.
जयवर्धने तीनों ही टीमों के अब ग्लोबल कोच भी रहेंगे. यानी मुंबई इंडियंस समेत की तीनों टीमों के लिए अलग-अलग तीन नए कोच नियुक्त किए जाएंगे. जबकि जयवर्धने तीनों टीमों में तालमेल बनाए रखने के साथ टीम के मुख्य कोचों के साथ मिलकर काम करेंगे.
जहीर के पास होगा टैलेंट ढूंढने का काम

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









