
Zaheer Abbas Birthday Special: इस पाकिस्तानी प्लेयर के आगे सचिन-गावस्कर भी फीके... लगा चुके हैं शतकों का शतक!
AajTak
फर्स्ट क्लास क्रिकेट की बात करें, तो इसमें अब तक 25 बल्लेबाजों ने ही शतकों का शतक पूरा किया है. फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर में 100 या इससे ज्यादा शतक जमाने वालों की लिस्ट में एक ही एशियाई बल्लेबाज का नाम शामिल है. ये पाकिस्तान के पूर्व प्लेयर जहीर अब्बास हैं, जिन्होंने 108 शतक लगाए.
Zaheer Abbas Birthday Special: इंटरनेशनल क्रिकेट में यदि शतकों के शतक लगाने की बात जब भी आती है, तब लीजेंड सचिन तेंदुलकर का ही नाम आता है. वो इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक लगाने वाले अकेले खिलाड़ी हैं. मगर सचिन एक मामले में कोसों पीछे रहे हैं. यह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 100 या उससे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड है.
यदि फर्स्ट क्लास क्रिकेट की बात करें, तो इसमें अब तक 25 बल्लेबाजों ने ही शतकों का शतक पूरा किया है. फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर में 100 या इससे ज्यादा शतक जमाने वालों की लिस्ट में एक ही एशियाई बल्लेबाज का नाम शामिल है.
जहीर अब्बास आज 76 साल के हो गए हैं
जी हां! बात हो रही है पाकिस्तान के महान बल्लेबाज और 'एशियन ब्रैडमैन' के नाम से मशहूर जहीर अब्बास की, जिन्होंने 108 शतक लगाए. सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर भी इस जादुई आंकड़े को छू नहीं पाए. उन दोनों के नाम 81-81 शतक हैं.
सियालकोट में जन्मे जहीर अब्बास आज (24 जुलाई) 76 साल के हो गए. जहीर ने 459 फर्स्ट क्लास मैचों में 108 शतक और 158 अर्धशतक जमाए. कहा जाता है कि आंखें कमजोर होने की वजह से उन्होंने करियर के अधिकांश समय चश्मा पहनकर बल्लेबाजी की और अपने खूबसूरत कवर ड्राइव से गेंदबाजों के होश उड़ाए. उन्होंने 1969 में टेस्ट डेब्यू (न्यूजीलैंड के खिलाफ कराची में) किया और दूसरे ही टेस्ट (इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम) में डबल सेंचुरी (274 रन) ठोक दी, जो 16 साल के टेस्ट करियर (78 टेस्ट) में उनका उच्चतम स्कोर रहा.
पाकिस्तानी दिग्गज ने बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








