
yuzvendra chahal wife dhanashree World Cup Song: 'वर्ल्ड कप हमारा है घर लेकर आ', युजवेंद्र चहल ने शेयर किया गाना, पत्नी धनश्री वर्मा ने किया डांस
AajTak
मिशन टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचे भारतीय टीम के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने एक थीम सॉन्ग शेयर किया है. इस वर्ल्ड कप सॉन्ग को चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने भी अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया. गाने के बोल हैं, 'बल्ला चला, छक्का लगा... ये कप हमारा है घर लेकर आ...'
yuzvendra chahal wife dhanashree World Cup Song: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इन दिनों टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं. यहां टीम को वर्ल्ड कप खेलना है. भारत का पहला मैच 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में खेला जाएगा. मगर इसी बीच चहल ने इंस्टाग्राम पर वर्ल्ड कप सॉन्ग शेयर किया है. इस वीडियो में चहल वर्ल्ड कप की तैयारी करते दिखाई दे रहे हैं. वह नेट्स में जमकर पसीना भी बहा रहे हैं. इसके बाद मैदान में आकर सभी साथियों से मिलते दिखाई दे रहे हैं. यानी उनका यह वीडियो सिंपल ही है.
'बल्ला चला, छक्का लगा...'
चहल ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया है. उसके बोल हैं, 'बल्ला चला, छक्का लगा... ये कप हमारा है घर लेकर आ...' चहल के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर और लाइक किया जा रहा है. फैन्स इस पर कमेंट्स करते हुए वर्ल्ड कप के लिए शुभकामनाएं भी दे रहे हैं.
धनश्री ने गाने पर किया डांस
इसी गाने को चहल की पत्नी धनश्री ने भी अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया. मगर इसमें उन्होंने बदलाव किया. धनश्री ने वीडियो बदल दिया. बैकग्राउंड में वर्ल्ड कप सॉन्ग तो चल रहा है, लेकिन वीडियो में धनश्री खुद डांस करती दिखाई दे रही हैं. इस दौरान धनश्री ने टीम इंडिया की ब्लू जर्सी भी पहनी हुई है.
भारत का पहला मैच पाकिस्तान से

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









