
Yuzvendra Chahal and Dhanashree Anniversary: जोस बटलर ससुर, तो अश्विन बने धनश्री के ननदोई... युजवेंद्र चहल की एनिवर्सरी पर राजस्थान रॉयल्स की अनोखी बधाई
AajTak
भारतीय टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने धनश्री के साथ तीन-चार महीने डेट के बाद ही 22 दिसंबर 2020 को शादी कर ली थी. उनकी मैरिज एनिवर्सरी पर फैन्स ने बधाइयां दी हैं. इसी कड़ी में आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स ने एक वीडियो शेयर कर अनोखे अंदाज में बधाई दी. उसने जोस बटलर को धनश्री का ससुर बताया...
Yuzvendra Chahal and Dhanashree Anniversary: भारतीय टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल की शादी को आज (22 दिसंबर) दो साल पूरे हो गए हैं. उन्होंने दो साल पहले इसी दिन डेंटिस्ट और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधे थे. चहल और धनश्री को शादी की बधाइयां देने का तांता लग गया है.
इसी कड़ी में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम राजस्थान रॉयल्स (RR) ने भी अपने अलग ही अंदाज में चहल को बधाई दी है. चहल आईपीएल में इसी टीम के लिए खेल रहे हैं. अगले सीजन में भी इसी टीम के लिए खेलते दिखाई देंगे.
राजस्थान टीम ने शेयर किया मजेदार वीडियो
राजस्थान टीम ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया. इसके साथ पोस्ट में लिखा- हैप्पी एनिवर्सरी युजवेंद्र चहल और धनश्री. आरआर टीम ने इसके साथ एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें बॉलीवुड फिल्म 'हम साथ साथ हैं' के गाने पर नया वीडियो बनाया. इस वीडियो में गाने के जरिए राजस्थान टीम दुल्हन धनश्री को अपने परिवार के सभी सदस्यों से परिचय कराते दिखते हैं.
वीडियो में परिचय कराते हुए इंग्लैंड टीम के कप्तान (वनडे-टी20) जोस बटलर को परिवार मुखिया बताया. साथ ही उन्हें धनश्री का ससुर बताया गया. जबकि बटलर की पत्नी को धनश्री की सास बताया गया. इनके अलावा स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को नंदोई और उनकी पत्नी प्रीति को नंद बताकर परिचय कराया गया. यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है. बता दें कि बटलर और अश्विन भी राजस्थान टीम के लिए ही खेलते हैं.
Happy anniversary, @yuzi_chahal & Dhanashree 😂💗 pic.twitter.com/muumtVdwZM

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









