
Yuzvendra Chahal: 'मैं पूरी तरह से तैयार था...', टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेलने पर छलका युजवेंद्र चहल का दर्द
AajTak
भारतीय स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को पिछले दो टी20 वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं खेले का मलाल है. उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि ह टीम कॉम्बिनेशन का मामला होता है. मैं तो पूरी तरह से तैयार था, लेकिन सेलेक्शन जैसी बाकी चीजें मेरे हाथ में नहीं होती हैं.
Agenda AajTak 2022: Yuzvendra Chahal: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल पिछले दो टी20 वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं खेले. 2021 में उन्हें चुना ही नहीं गया था, जबकि 2022 वर्ल्ड कप में सेलेक्ट तो किया गया, लेकिन चहल को एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिल सका. इसको लेकर अब चहल का दर्द छलका है, जो उन्होंने सभी के सामने बयां किया.
युजवेंद्र चहल आजतक के एजेंडा प्रोग्राम में शामिल हुए. इसी दौरान उन्होंने वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाने के सवाल पर कहा कि यह टीम कॉम्बिनेशन का मामला होता है. मैं तो पूरी तरह से तैयार था, लेकिन सेलेक्शन जैसी बाकी चीजें मेरे हाथ में नहीं होती हैं.
चहल मैच खेलने के लिए पूरी तरह तैयार थे
वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाने के सवाल पर चहल ने कहा, 'टीम कॉम्बिनेशन होता है. यह टीम गेम होता है. रविचंद्रन अश्विन और अक्षर (पटेल) भाई थे. सभी अच्छा कर रहे थे. बाकी यह मेरे हाथ में नहीं है. कोच और रोहित भाई से क्लियर था. सभी ने मुझे तैयार रहने के लिए कहा था. मैं भी पूरी तरह तैयार था कि कभी भी मैच में मौका मिल सकता है.'
चहल ने कहा, 'दो टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाया, तो क्या हुआ 2019 में वनडे वर्ल्ड कप खेला था. टीम इंडिया के लिए खेलना ही गर्व की बात होती है. मैं ज्यादा बातों पर ध्यान देता नहीं हूं. अगले साल वनडे वर्ल्ड कप होना है, तो मैं उसकी तैयारी कर रहा हूं.'
Workload Management और Optional Practice को लेकर क्या बोले युजवेंद्र चहल (@yuzi_chahal)?#AgendaAajtak22 #Cricket | @vikrantgupta73 pic.twitter.com/ep4ji2EdLT

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










