अक्षर IN, सुंदर OUT...साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 में टीम इंडिया बदलेगी प्लेइंग 11, अभिषेक शर्मा का क्या होगा?
AajTak
अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 की रेस शुरू हो चुकी है. टीम इंडिया रविवार (22 फरवरी) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी. ऐसे में सवाल है क्या भारतीय टीम इस मुकाबले में अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव करेगी?
T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA Super-8) के बीच सुपर-8 का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है. यह रविवार (22 फरवरी) को मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा. खास बात यह है कि इन्हीं दोनों टीमों के बीच 2024 का टी20 वर्ल्ड कप फाइनल भी हुआ था. जहां भारत ने जीत दर्ज की थ .
बात की जाए तो भारतीय टीम की प्लेइंग 11 की तो क्रिकेट विशेषज्ञों के एक धड़े का मानना है कि संजू सैमसन को अभिषेक शर्मा की जगह मौका दिया जा सकता है, लेकिन भारत के नीदरलैंड्स संग मैच से पहले बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने अभिषेक की बल्लेबाजी को लेकर कहा था कि उनको लेकर ओवरएनालिसिस करना सही नहीं है.
Group stage ✅ 🆙 next Super 8 👊 Presenting #TeamIndia's next set of fixtures as we move ahead in #T20WorldCup 2026 🗓️#MenInBlue pic.twitter.com/lsuvCwzYOv
कभी-कभी 10 गेंदों में 30 रन भी उतने ही अहम होते हैं, जितना बड़ा स्कोर. अगर दो मैच खराब हो जाएं तो ज्यादा सोचने से खिलाड़ी दबाव में आ जाते हैं. अभिषेक अच्छी फॉर्म में हैं, उनकी योजना और मानसिकता साफ है, यही टीम के लिए मायने रखता है.
हालांकि अभिषेक शर्मा उस आखिरी लीग मैच में भी 0 पर आउट हो गए थे, जो उनका इस टी20 वर्ल्ड कप का लगातार तीसरा डक यानी जीरो था. अभिषेक का इस वर्ल्ड कप में अब तक खाता नहीं खुला है.
पर, कोटक की बात पर यकीन किया जाए तो यह मुश्किल ही है कि अभिषेक को बाहर बैठाया जाए, क्योंकि भारतीय टीम का लंबे समय से बड़े टूर्नामेंट को लेकर ट्रेंड रहा है कि जब तक कोई प्लेयर इंजर्ड ही ना हो जाए तब तक टीम में कोई बड़ा फेरबदल नहीं होता है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










