
Yuvraj Singh Six Sixes: ... जब एंड्रयू फ्लिंटॉफ के भद्दे इशारे पर आगबबूबा हो गए थे युवराज सिंह, ऐसे लिया था बदला
AajTak
भारतीय क्रिकेट इतिहास में 19 सितंबर का दिन काफी खास है. 15 साल पहले इसी दिन युवराज सिंह ने डरबन के मैदान पर इतिहास रचा था. ओवर में छह छक्के लगाने के अलावा युवी ने उस मैच में एक और रिकॉर्ड बनाया था. बाएं हाथ के इस बैटर ने सिर्फ12 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था, जो आज भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक है.
भारतीय क्रिकेट इतिहास में 19 सितंबर का दिन काफी खास है. 15 साल पहले आज ही के दिन यानी कि 19 सितंबर 2007 को युवराज सिंह ने डरबन के मैदान पर इतिहास रचा था. साउथ अफ्रीका में खेले गए पहले टी20 वर्ल्ड कप में युवराज ने इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर की सभी 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़े थे. तब वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अफ्रीकी धुरंधर हर्शल गिब्स के बाद एक ओवर में छह छक्के मारने वाले दूसरे बल्लेबाज बने थे.
पारी के 19वें ओवर में जड़े 6 छक्के
टी20 वर्ल्ड कप के उस 21वें मैच में भारत की पारी का 18वां ओवर जारी था, एंड्रयू फ्लिंटॉफ गेंदबाजी कर रहे थे और उनकी युवराज के साथ कहा सुनी हो गई थी. दरअसल, फ्लिंटॉफ ने युवराज की तरफ भद्दे इशारे किए थे, लेकिन उसका खामियाजा ब्रॉड को भुगतना पड़ा. 19वें ओवर में युवराज ने ब्रॉड की सभी गेंदों को सीमा रेखा के पार पहुंचाया. क्रीज के दूसरे छोर पर खड़े कप्तान महेंद्र सिंह धोनी युवी को बस देखते रहे.
युवराज सिंह ने फ्लिंटॉफ के साथ हुए उस विवाद पर कहा था, 'मुझे याद है कि मैंने एंड्रयू फ्लिंटॉफ को दो चौके जड़े और जाहिर तौर पर उसे यह पसंद नहीं आया होगा. फ्लिंटॉफ ने मुझे कहा था, 'इधर आओ मैं तेरी गर्दन तोड़ दूंगा.' युवराज ने बताया कि वो लड़ाई काफी ज्यादा गंभीर थी. मेरा मन हुआ कि मैं हर गेंद को छक्के के लिए पहुंचा दूं.'
12 गेंदों में फिफ्टी, इंटरनेशनल क्रिकेट में रिकॉर्ड
युवराज ने सिर्फ12 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था, जो आज भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों में रिकॉर्ड है. युवी ने कुल 16 गेंदों में 58 रन बनाए इस दौरान उन्होंने 7 छक्के और 3 चौके मारे. युवी की पारी के दम पर ही भारत ने उस मैच में 218/4 रनों का स्कोर बनाया और इंग्लैंड को 18 रनों से मात दी थी. फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








