
Yuvraj Singh On Team India, T20 World Cup: युवराज सिंह ने टीम इंडिया को दिया खिताबी जीत का 'गुरु मंत्र', बोले- अगर खुद पर...
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह काफी उत्साहित हैं. युवराज को आईसीसी ने इस वर्ल्ड कप का एंबेसडर नियुक्त किया था. युवराज का मानना है कि भारतीय टीम में स्किल और आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं है.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत हो चुकी है. इस बार टी20 वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज और यूएसए में खेला जा रहा है. टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम पर सबकी निगाहें हैं. भारतीय टीम का लक्ष्य दूसरी बार टी20 विश्व कप खिताब जीतने पर है. भारत ने साल 2007 में इस टूर्नामेंट का उद्घाटन संस्करण अपने नाम किया था.
युवराज को इस बार खिताबी सूखा खत्म होने की उम्मीद
टी20 वर्ल्ड कप को लेकर टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह काफी उत्साहित हैं. अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर रहे युवराज का मानना है कि भारतीय टीम में स्किल और आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं है और अगर वह टी20 वर्ल्ड कप में विरोधी टीम पर ध्यान देने के बजाय अपनी क्षमता के साथ खेले तो वह आईसीसी ट्रॉफी जीतने का लंबा इंतजार खत्म कर सकती है.
भारत ने आखिरी बार आईसीसी टूर्नामेंट साल 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी के रूप में जीता था. इससे दो साल पहले युवराज के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने वनडे विश्व कप जीता था. भारत ने 2007 में पहला टी20 वर्ल्ड कप भी जीता था, जिसमें युवराज ने इंग्लैंड के खिलाफ लीग मैच में तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में छह छक्के लगाए थे.
युवराज सिंह से जब भारत के पिछले एक दशक से भी अधिक समय से आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि बड़े टूर्नामेंट जीतने के लिए हमारे पास आत्मविश्वास है. अगर खुद पर भारतीय टीम विश्वास रखे और अपनी पूरी क्षमता से खेले तो वह खिताब जीत सकती है.'
हमें अपने मजबूत पक्षों पर गौर करना होगा: युवी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









