
Yusuf Pathan-Mitchell Johnson Fight: मिचेल जॉनसन ने यूसुफ पठान से की थी धक्का-मुक्की, रवि शास्त्री ने दी ये सजा
AajTak
लीजेंड्स लीग में दो दिग्गजों के बीच जमकर कहासुनी देखने को मिली. मिचेल जॉनसन और यूसुफ पठान के बीच तीखी बहस हुई और उसके बाद दोनों हाथापाई पर उतर आए. लेकिन अंपायर्स और अन्य प्लेयर्स ने यहां बीच-बचाव किया. अब जॉनसन को इस बदतमीजी के लिए सजा भी मिल गई है...
Yusuf Pathan-Mitchell Johnson Fight: लीजेंड्स क्रिकेट लीग के क्वालिफायर मुकाबले में दो दिग्गज आपस में भिड़ गए थे. रविवार (2 अक्टूबर) को भीलवाड़ा किंग्स और इंडिया कैपिटल्स के बीच मैच खेला गया था. मगर इसी दौरान भीलवाड़ा के यूसुफ पठान और कैपिटल्स के मिचेल जॉनसन के बीच धक्का-मुक्की देखने को मिली.
इस लड़ाई का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि जॉनसन ने किस तरह यूसुफ पठान के साथ बहस की और फिर धक्का-मुक्की भी की. इस मैच के बाद जॉनसन को उनकी इस बदतमीजी की सजा भी मिल गई.
जॉनसन पर लगा मैच फीस का जुर्माना
जॉनसन को यह सजा लीजेंड्स क्रिकेट लीग के कमिश्नर और पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री ने दी है. उन्होंने जॉनसन पर मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगाया गया है. बता दें कि इस मैच में रनों की बौछार देखने को मिली थी. दोनों टीमों ने मिलकर इस मैच में 450 से अधिक रन बनाए. अंत में इंडिया कैपिटल्स ने 4 विकेट से जीत दर्ज की.
बीच बचाव के लिए अंपायर को आना पड़ा था
बता दें कि यह घटना भीलवाड़ा किंग्स की पारी के 19वें ओवर के दौरान हुई. उस वक्त मिचेल जॉनसन ने यूसुफ पठान को कुछ कहा, जिसके बाद यूसुफ ने जवाब दिया. दोनों के बीच इस दौरान तीखी कहासुनी हुई, लेकिन हद तो तब हो गई जब मिचेल जॉनसन ने यूसुफ पठान को धक्का दे दिया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








