
Yashpal Sharma Birthday: 1983 वर्ल्ड कप में उतरते ही भारत ने किया था बड़ा उलटफेर, जानें जीत के हीरो की कहानी
AajTak
भारतीय टीम ने 1983 का वर्ल्ड कप जीतकर क्रिकेट की दुनिया में धूम मचा दी थी. उस वर्ल्ड कप के सफर में एक ऐसा खिलाड़ी भी शामिल था, जिसकी सफलता की चर्चा नहीं के बराबर की जाती है. यशपाल शर्मा का आज जन्मदिन है. उन्होंने भारत के वर्ल्ड कप अभियान में धमाकेदार शुरुआत की थी.
Yashpal Sharma Birthday: भारतीय टीम ने 1983 में उम्मीदों के विपरीत चौंकाने वाला प्रदर्शन कर ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड तथा वेस्टइंडीज जैसी दिग्गज टीमों को धूल चटाते हुए विश्व चैम्पियन बनकर दिखाया था. भारतीय टीम के उस वर्ल्ड कप के सफर में एक ऐसा खिलाड़ी भी शामिल था, जिसकी सफलता की चर्चा नहीं के बराबर की जाती है. मध्यक्रम के इस माने हुए बल्लेबाज की बदौलत भारत ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी. जी हां! बात हो रही है यशपाल शर्मा की. आज के दिन ही (11 अगस्त, 1954) लुधियाना में उनका जन्म हुआ था.
दो बार की चैम्पियन विडींज का ऐसे किया सफाया
1983 वर्ल्ड कप के अभियान में भारत को अपने पहले ही मैच में लगातार दो बार के चैम्पियन वेस्टइंडीज का सामना करना पड़ा. पिछले दोनों विश्व कप में खराब प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम को विंडीज ने पहले बल्लेबाजी के लिए भेजा. उनका यह फैसला लगभग सही साबित होता दिखा. 76 के स्कोर पर तीसरा विकेट गिरने पर यशपाल शर्मा उतरे, 141 रनों के स्कोर तक आधी टीम पैवेलियन लौट चुकी थी, लेकिन यशपाल ने अपना धैर्य बनाए रखा.
... भारत को विश्व चैम्पियन बनाने की बुनियाद डाली
मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर यशपाल शर्मा ने 120 गेंदों का सामना कर भारतीय पारी को संवारा. उन्होंने न सिर्फ स्ट्रोक का सहारा लिया, बल्कि विकेटों के बीच तालमेल बैठाते हुए दौड़ लगाकर रन बटोरे. यशपाल ने अकेले 89 रन (9 चौके) बनाए, जिससे भारत का स्कोर निर्धारित 60 ओवरों में 262/8 तक जा पहुंचा. यशपाल की उस शानदार पारी की बदौलत भारत ने ग्रुप-बी के अपने पहले ही मैच में बड़ा उलटफेर कर दिया और वेस्टइंडीज को 34 रनों से मात दी. और इसी जीत के साथ भारत के विश्व चैम्पियन बनने की बुनियाद पड़ी.
यशपाल शर्मा ने उसी वर्ल्ड कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में आक्रामक पारी खेलते हुए 40 गेंदों में 40 रन बनाए, जिसमें एक ही चौका था. मजे की बात है कि उस मैच में यह न सिर्फ भारत की ओर से सर्वाधिक निजी स्कोर था, बल्कि जवाबी पारी में ऑस्ट्रेलिया की ओर से भी इतने रन किसी ने नहीं बनाए. दरअसल, 248 रनों का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम मदन लाल, रोजर बिन्नी (4-4 विकेट) और बलविंदर संधू (2 विकेट) की धारदार गेंदबाजी के आगे 129 रनों पर सिमट गई थी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








