
Yashasvi Jaiswal: 'रोहित भाई और राहुल सर ने...', वाइजैग में इस वजह से बना यशस्वी जायसवाल का शतक, 60 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त
AajTak
Yashasvi Jaiswal Vs England: वाइजैग (विशाखापत्तनम) टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल ने शानदार 179 रनों की पारी खेली, आखिर उन्होंने यह पारी कैसे खेली. इस बारे में उन्होंने मैच के बाद बताया. वहीं 60 साल पुराना रिकॉर्ड भी जायसवाल ने तोड़ डाला.
Yashasvi Jaiswal Century Vs England @Vizag: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट वाइजैग (विशाखापत्तनम) में जारी है. इस टेस्ट मैच का पहला दिन भारत के लिहाज से यशस्वी जायसवाल के नाम रहा, जिन्होंने टेस्ट मैच के पहले दिन ही 179 रन नॉट आउट बना डाले.
यशस्वी का यह दूसरा शतक था. इस दौरान यशस्वी का टेंपरामेंट देखने लायक था. उनकी पारी की बदौलत भारत ने स्टंप्स तक छह विकेट पर 336 रन बनाए, जिसमें जायसवाल ने नाबाद 179 रन बनाए. इंग्लैंड ने चार स्पिनरों के साथ पहले दिन 93 ओवर फेंके. इस दौरान यशस्वी ने 60 साल पुराना एक रिकॉर्ड भी चकनाचूर कर दिया.
टीम इंडिया के यंग ओपनर जायसवाल ने शुक्रवार (2 फरवरी) को यहां इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के शुरुआती दिन अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ नाबाद 179 रन की पारी खेली. बाएं हाथ के बल्लेबाज जायसवाल ने कहा कि उनका ध्यान सेशन पर था, वो खराब गेंदों का इंतजार कर रहे थे.
दिन का खेल खत्म होने के बाद जायसवाल ने कहा, 'मैं इसे सेशन वाइज सेशन खेलना चाहता था. जब वे अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे, तो मैं बस उस स्पैल को पार करना चाहता था. जैसे ही मुझे ढीली गेंदें मिलीं, मैंने उन पर स्कोर किया और कुल मिलाकर मैं अंत तक खेलना चाहता था.'
That moment when @ybj_19 got to his second Test 💯 Watch 👇👇#INDvENG @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/Er7QFxmu4s
257 गेंदों पर 17 चौकों और पांच छक्के जड़ने वाले जायसवाल ने इस दौरान हेडकोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, 'राहुल (द्रविड़) सर और रोहित (शर्मा) भाई मुझे कॉन्फिडेंट देते रहे और मुझसे कहा कि इसे बड़ी पारी में बदलने की सलाह देते रहे और कहा अंत तक टिके रहो.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









