
Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल ने 54वीं बॉल पर खाता खोलकर बल्ला उठाया, तो साथियों ने इस तरह ली मौज
AajTak
यशस्वी जायसवाल इन दिनों रणजी ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबले खेल रहे. मुंबई के लिए खेलते हुए यशस्वी ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ पहली पारी में शतक जमाया...
भारतीय टीम के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल इन दिनों रणजी ट्रॉफी में अपने बल्ले का कमाल दिखा रहे हैं. उन्होंने मुंबई के लिए खेलते हुए सेमीफाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश के खिलाफ शतक जमाया. हालांकि इस सेंचुरी के लिए यशस्वी को पिच पर काफी स्ट्रगल करना पड़ा.
दरअसल, यशस्वी ने पहली पारी में 227 बॉल पर 100 रनों की पारी खेली. जबकि दूसरी पारी में यशस्वी को खाता खोलने के लिए काफी इंतजार करना पड़ा. टेस्ट फॉर्मेट में यशस्वी ने दूसरी पारी में 53 बॉल तक कोई रन नहीं बनाया था.
इसके बाद यशस्वी ने 54वीं बॉल पर चौका लगाकर दूसरी पारी में अपना खाता खोला. इस दौरान चौका लगाते ही यशस्वी ने मजाकिया अंदाज में बल्ला ऊपर उठाकर जश्न मनाया, मानो उन्होंने खाता नहीं खोला, बल्कि शतक पूरा किया हो. यशस्वी के इस जश्न में साथी प्लेयर भी शामिल हुए.
तीसरे दिन यशस्वी ने बनाए नाबाद 35 रन
साथी प्लेयर्स ने यशस्वी की जमकर मौज ली और उन्होंने भी मजाकिया अंदाज में ही जमकर तालियां बजाईं. कुछ ने तो खड़े होकर तालियां बजाईं. यशस्वी भी मैदान से सभी को बल्ला दिखाते नजर आए. हालांकि पहली पारी में शतक लगाने वाले यशस्वी ने मैच में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 114 गेंदों का सामना करते हुए 35 रन बनाए लिए. यानी 53 बॉल तक खाता नहीं खोल पाने वाले यशस्वी ने अगली 61 बॉल पर 35 रन जड़ दिए.
Jaiswal raising the bat, Mumbai dugout cheering, UP players clapping when Jaiswal scored the first run in the 54th ball. pic.twitter.com/VFjdxXLWOa

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









