
WTC Team India: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रहाणे की वापसी
AajTak
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. रहाणे की टीम इंडिया में वापसी में वापसी हुई है.
WTC Team India Announcement: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप के लिए रोहित शर्मा टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. टीम में अंजिक्य रहाणे की वापसी हुई है. वहीं सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया से छुट्टी से कर दी गई है. वहीं टीम में जसप्रीत बुमराह को भी जगह नहीं मिली है. वह चोटिल चल रहे हैं.
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) 2023 के फाइनल में भारतीय टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा. इन दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला 7 जून से लंदन के ओवल मैदान पर खेला जाएगा. इस ब्लॉकबस्टर फाइनल मैच पर दुनिया भर के तमाम क्रिकेट फैन्स की अभी से ही निगाहें टिकी हुई हैं.
मंगलवार को बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान किया. इस टीम में सबसे खास बात रही अंजिक्य रहाणे की वापसी. रहाणे का बल्ला आईपीएल में खूब गरजा है.
क्यों मिला रहाणे को मौका
दरअसल, सूर्यकुमार यादव को टेस्ट में टीम इंडिया ने ट्राय किया था. वहीं श्रेयस अय्यर इंजर्ड हैं. जबकि रहाणे का इस आईपीएल में शानदार प्रदर्शन रहा है. 34 साल के अजिंक्य रहाणे ने चेन्नई के प्रदर्शन में शानदार भूमिका निभाई है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









