
WTC Points Table: साउथ अफ्रीका की जीत से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन... वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल का बिगड़ा गणित, श्रीलंका के साथ 'खेला'
AajTak
साउथ अफ्रीका के लिए फाइनल का रास्ता अब आसान हो गया है. साउथ अफ्रीका को अब पाकिस्तान के खिलाफ अपने घर पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. यदि अफ्रीकी इस सीरीज में एक भी मुकाबला जीत जाती है तो वह WTC फाइनल में पहुंच जाएगी.
साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला गया. इस मुकाबले में मेजबान टीम साउथ अफ्रीका ने 109 रनों से जीत हासिल की. मुकाबले में श्रीलंका को जीत के लिए 348 रनों का टारगेट मिला था. लेकिन उसकी पूरी टीम मुकाबले के पांचवें दिन (9 दिसंबर) अपनी दूसरी पारी में 238 रनों पर ढेर हो गई. इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया.
साउथ अफ्रीका अब टॉप पर...
श्रीलंका के खिलाफ इस धमाकेदार जीत के बाद साउथ अफ्रीका को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) में बड़ा फायदा हुआ है. अफ्रीकी टीम अब WTC की अंकतालिका में पहले नंबर पर आ गई है. अब साउथ अफ्रीका के 10 मैचों में 6 जीत, तीन हार और एक ड्रॉ से 76 अंक हैं. साउथ अफ्रीका का अंक प्रतिशत 63.33 है, जो ऑस्ट्रेलिया से ज्यादा है.
Australia's reign at the top of the #WTC25 standings was short-lived as new leaders emerge after South Africa's whitewash of Sri Lanka 👀 #SAvSL | Details 👇
उधर ऑस्ट्रेलियाई टीम अब दूसरे नंबर फिसल गई है. ऑस्ट्रेलिया के अब तक 14 मैचों में 9 जीत, चार हार और 1 ड्रॉ से 102 अंक हैं. उसका अंक प्रतिशत 60.71 है. तीसरे नंबर पर मौजूदा भारत के 16 मैचों में 9 जीत, 6 हार और एक ड्रॉ से 110 अंक हैं. उसके अंकों का प्रतिशत 57.29 है. भारत को मौजूदा चक्र में 3 मैच और खेलने हैं, जो ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ हैं.
श्रीलंकाई टीम इस हार के बावजूद चौथे नंबर पर है, लेकिन उसकी फाइनल में पहुंचने की संभावनाएं लगभग समाप्त हो गई हैं. श्रीलंका के 45.45 प्रतिशत अंक हैं और वह अधिकतम 53.85 प्रतिशत अंकों तक पहुंच सकती है. इंग्लैंड पांचवें और न्यूजीलैंड छठे नंबर पर है. जबकि पाकिस्तान सातवें, बांग्लादेश आठवें और वेस्टइंडीज नौवें स्थान पर है. न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, पाकिस्तान, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज फाइनल की रेस से पूरी तरह आउट हो चुका है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









