
WTC Points Table में टीम इंडिया की लंबी छलांग, साउथ अफ्रीका को रौंदकर रोहित ब्रिगेड का नंबर 1 पोजीशन पर कब्जा
AajTak
WTC Points Table 2023-25: टीम इंडिया केपटाउन टेस्ट मैच जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई है. अब रोहित ब्रिगेड टेबल में पहले पायदान पर पहुंच गई है. वहीं साउथ अफ्रीकी टीम को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है.
WTC Points Table Latest: केपटाउन टेस्ट में भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की, इस तरह दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर पर रही. केपटाउन में टीम इंडिया ने भारत की इस मैदान पर टेस्ट क्रिकेट के लिहाज से पहली जीत रही. इससे पहले टीम इंडिया को यहां खेले गए 6 में से 4 मैचों में पराजय का मुंह देखना पड़ा था. वहीं दो मैच ड्रॉ रहे.
वैसे यह मैच 'सबसे छोटा टेस्ट' के रूप में भी क्रिकेट इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया. इस मैच को जीतकर टीम इंडिया का वर्ल्ड चैम्पियनशिप प्वाइंट्स टेबल (World Championship Points Table 2023-25) में बड़ा फायदा हुआ है. टीम इंडिया अब छठे से सीधे पहले पायदान पर आ गई है. यह चैम्पियनशिप 2023 से शुरू हुई है और 2025 में फाइनल खेला जाएगा.
India move to the top 📈 More ➡️ https://t.co/2juF4qgC6D pic.twitter.com/bFSICZUXux
भारत ने 4 जनवरी को जैसे ही केपटाउन में ऐतिहासिक टेस्ट जीत हासिल की, रोहित शर्मा एंड कंपनी ताजा आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप स्टैंडिंग में टॉप पोजीशन पर आ गई है. न्यूलैंड्स में अपनी पहली जीत के बाद टीम इंडिया को 12 प्वाइंट्स मिले, जिससे भारत ने डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में फिर से नंबर 1 स्थान हासिल कर लिया है.
सेंचुरियन में पहले मैच में पारी और 32 रनों की शर्मनाक हार के बाद भारत पांचवें स्थान पर खिसक गया है, लेकिन अब दूसरे टेस्ट में बड़ी जीत के बाद टीम इंडिया प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर आ गई है. वहीं सेंचुरियन में मिली जीत के बाद साउथ अफ्रीका की टीम टेबल में टॉप पर आ गई थी, लेकिन अब वह दूसरे पायदान पर है.
2 जीत, एक हार और एक ड्रॉ के साथ टीम इंडिया के अब WTC प्वाइंट्स टेबल में 26 अंक हैं, वहीं जीत प्रतिशत 54.16 है. भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अब तक के सबसे छोटे टेस्ट में सात विकेट से जीत दर्ज की थी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









