
WTC Points Table: न्यूजीलैंड की हार से टीम इंडिया को फायदा... वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए बदल गए समीकरण
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट पहले भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर सामने आई है. इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड की हार के चलते अब भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) फाइनल का समीकरण थोड़ा आसान हो गया है.
भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर है, जहां वह मेजबान टीम के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में व्यस्त है. भारत ने पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हराया था, जो ऑस्ट्रेलियाई धरती पर भारत की सबसे बड़ी टेस्ट जीत रही. अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच 6 दिसंबर (शुक्रवार) से एडिलेड ओवल में गुलाबी गेंद से खेला जाएगा.
WTC में टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर
एडिलेड टेस्ट पहले भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर सामने आई है. इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड की हार के चलते भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) फाइनल का समीकरण थोड़ा आसान हुआ है. पर्थ टेस्ट की शुरुआत से पहले भारतीय टीम को WTC फाइनल में आसानी से पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4-0 से जीत की जरूरत थी. लेकिन अब वह 3-0 की सीरीज जीत से भी फाइनल में पहुंच जाएगी. यानी भारतीय टीम का लक्ष्य बाकी के चार टेस्ट मैचों में दो में जीत हासिल करने पर रहेगा.
1. यदि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज को 3-0, 4-0, 4-1 या 5-0 के मार्जिन से जीतती है तो वह जरूर WTC फाइनल में पहुंचेगी.
2. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-1 से सीरीज जीत की स्थिति में भी भारतीय टीम के लिए बेहतरीन चांस रहेगा. लेकिन तब उसे उम्मीद करनी होगी कि श्रीलंका साउथ अफ्रीका को दूसरे टेस्ट में हरा दे.
3. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-2 के मार्जिन से सीरीज जीतने पर भी भारत के लिए मौका बन रहा है. हालांकि ऐसे में भारत को उम्मीद करनी होगी कि श्रीलंका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में कम से कम एक मुकाबला ड्रॉ कराए.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









