
WTC Latest Points Table: बांग्लादेश से हारकर पाकिस्तान का बुरा हाल, WTC टेबल में पिछड़ा, जानें टीम इंडिया का नंबर
AajTak
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का यह तीसरा चक्र है. इस तीसरे चक्र के लिए आईसीसी पॉइंट्स सिस्टम से जुड़े नियमों को पहले ही रिलीज कर चुकी है. टेस्ट मैच जीतने पर टीम को 12 अंक, मैच ड्रॉ होने पर 4 अंक और मुकाबला टाई होने पर 6 पॉइंट मिलते हैं.
बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को रावलपिंडी टेस्ट मैच में 10 विकेट से हरा दिया. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बांग्लादेश की पाकिस्तान के खिलाफ यह पहली जीत रही. मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 30 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने बगैर विकेट गंवाए हासिल कर मैच अपने नाम किया. पहली बार पाकिस्तान को अपने घर में टेस्ट मैच में 10 विकेट से हार मिली है.
हार के बाद पाकिस्तान को लगा झटका
बांग्लादेश से हार के बाद पाकिस्तान को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) की अंकतालिका में भी झटका लगा है. पाकिस्तान टीम अब आठवें नंबर पर फिसल गई है. पाकिस्तान के अब तक 6 मैच में दो जीत और चार हार से 22 अंक हैं. पाकिस्तान का अंक प्रतिशत 30.56 है. उधर शानदार जीत के साथ बांग्लादेश की टीम अब छठे नंबर पर आ गई है. बांग्लादेश के 5 मैचों से 24 अंक है और उसका अंक प्रतिशत 40 है.
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को उसके घर में रौंदा... टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
बता दें कि WTC की अंकतालिका में फिलहाल भारतीय टीम 68.52 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप पर है. भारत के अब तक 9 मैच में छह जीत, दो हार और एक ड्रॉ से 74 अंक हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है. कंगारू टीम के 12 मैच में 8 जीत, तीन हार एवं एक ड्रॉ से 90 अंक हैं. उसका अंक प्रतिशत 62.50 है.
न्यूजीलैंड टीम WTC टेबल में तीसरे स्थान पर है. न्यूजीलैंड के 6 मैच में तीन जीत और तीन हार से 36 अंक हैं. कीवी टीम का अंक प्रतिशत 50.00 है. इसके बाद इंग्लैंड चौथे, श्रीलंका पांचवें और बांग्लादेश छठे पायदान पर है. जबकि साउथ अफ्रीका सातवें, पाकिस्तान आठवें और वेस्टइंडीज नौवें नंबर पर है. कहने का अर्थ यह है कि WTC टेबल में पाकिस्तान सिर्फ वेस्टइंडीज से आगे है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








