
WTC Latest Points Table: पाकिस्तानी टीम को तगड़ा झटका... बांग्लादेश से हार के बाद अब ICC ने दी ये बड़ी सजा
AajTak
पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अपने ही घर में बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट में 10 विकेट से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी है. खास बात यह रही थी कि मैच में पाकिस्तान टीम ने सिर्फ 30 रनों का ही टारगेट दिया था. यह पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश की पहली टेस्ट जीत भी रही. मैच के बाद अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पाकिस्तान-बांग्लादेश दोनों पर जुर्माना लगाया है.
WTC Latest Points Table: पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अपने ही घर में बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट में 10 विकेट से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी है. खास बात यह रही थी कि मैच में पाकिस्तान टीम ने सिर्फ 30 रनों का ही टारगेट दिया था. यह पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश की पहली टेस्ट जीत भी रही. मैच के बाद अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पाकिस्तान-बांग्लादेश दोनों पर जुर्माना लगाया है.
यह जुर्माना स्लो ओवर रेट के चलते लगा है. इसमें पाकिस्तान को तगड़ा झटका लगा, क्योंकि उसे आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत 6 पॉइंट्स काट लिए गए हैं. वैसे भी पाकिस्तान टीम टेबल में 8वें नंबर पर थी. मगर अब सभी 9 टीमों में पाकिस्तान के सबसे कम 16 पॉइंट्स हो गए हैं.
बांग्लादेश टीम के भी 3 पॉइंट्स काटे गए
दूसरी ओर रावलपिंडी टेस्ट जीतने वाली बांग्लादेश टीम को भी झटका लगा है. उनके 3 पॉइंट्स काट लिए गए हैं. आईसीसी ने पाया कि मैच के दौरान पाकिस्तान ने 6 ओवर और बांग्लादेश ने 3 ओवर देरी से किए थे. यही कारण रहा कि स्लो ओवर रेट के तहत उन पर जुर्माना लगा है.
इसके अलावा पाकिस्तान टीम पर मैच फीस का 30% और बांग्लादेश पर 15% जुर्माना भी लगा है. पाकिस्तानी टीम के कप्तान शान मसूद और बांग्लादेशी कैप्टन नजमुल हुसैन शांतो ने भी अपनी गलती मानकर यह सजा स्वीकार कर ली है. इस जुर्माने के बाद बांग्लादेश टीम WTC पॉइंट्स टेबल में छठे से 7वें नंबर पर फिसल गई है. उसके अब 21 पॉइंट्स हैं. हालांकि WTC पॉइंट्स टेबल में जीत के प्रतिशत के आधार पर रैंकिंग निर्धारित होती है.
शाकिब को भी आईसीसी ने दी ये सजा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








